For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23rd October Horoscope: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत, जीवन में आएगी सुख समृद्धि

|

कैसा रहेगा आपका दिन? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। मुमकिन है इसका उचित फल आपको भविष्य में मिले। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही बॉस का मूड खराब कर सकती है। इसके अलावा आपको दी हुए कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपसे वापस ले ली जा सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम पर फोकस करने का प्रयास करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। बिना सोचे समझे अपने बजट से अधिक खर्च न करें। सेहत के मामले में औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:19

शुभ समय:शाम 4:20 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। बेवजह की चीजों में आप अपना दिन बर्बाद करने से बचें। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों की भी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके कामकाज में तेजी देखने को मिल सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज पार्टनर के साथ आप अधिक समय बिता पाएंगे। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आप देर रात तक जागने से बचें। आपको पर्याप्त आराम की आवश्यकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक:13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। दफ्तर में पेंडिंग कार्य पूरे होंगे और आप राहत की सांस लेंगे। आज बॉस भी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नज़र आएंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है हालांकि आपकी उन्नति होने की प्रबल संभावना है, इसलिए आप मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। त्योहार के इस मौसम में आज आपको जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आपको अपने बॉस के नेतृत्व में काम करने का मौका मिल सकता है। यह आपके लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है, इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि कुछ दिनों से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो आज सब कुछ शांत हो सकता है। आपके प्रिय सारी नाराजगी भूलकर प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप भी एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बढ़ते हुए खर्चे आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइल आप संभालकर रखें नहीं ता उनके गुम होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी डील करते समय जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। सभी कोणों से अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही आप अपना फैसला लें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन बेहद प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपको आपका मनपसंद काम सौंप सकते हैं। आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे जिसका असर आपके काम पर भी देखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए परिश्रम कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन भी कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह के झगड़े झंझट से व्यापार में नुकसान हो सकता है, साथ ही आप की साझेदारी भी टूट सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन औसत रहने वाला है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। आज घर के किसी बड़े सदस्य की ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। आज आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। आपकी मेहनत का उचित फल जल्द ही आपको मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। घर के किसी सदस्य के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपना पक्ष शांति और समझदारी से रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अधिक क्रोध करने से बचना होगा नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आपका वेतन बढ़ सकता है, साथ ही आपको बोनस भी मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का रुका हुआ काम पूरा होने से अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। आज आप किसी रोमांटिक जगह पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होगा। सेहत की बात करें तो आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय:सुबह 7: 15 से दोपहर 2: 05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आप का बढ़ता हुआ वजन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा आप लापरवाही से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आपको अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहासुनी से बचें। छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकती है

पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:7

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे और अपने कठिन कार्यों को भी आप सरलता से पूरा कर पाएंगे। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा खासतौर पर घर के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। आप साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा दूर हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहने से आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:37

शुभ समय:प्रातः 4:25 से 10 बजे तक

English summary

Horoscope Today 23rd October 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 23rd October 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Sunday, October 23, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion