For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23 July Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी सफलता, क्या है आपके भाग्य में?

|

आज किन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपके पराक्रम और साहस में कुछ कमी आ सकती है जिसकी वजह से आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में गिरावट आने से आपकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपकी लापरवाही के कारण आज आपके हाथ से कोई बढ़िया अवसर निकल सकता है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें और सकारात्मक रहें। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के गुस्से से आप दूर रहें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:11

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:20 तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कार्यस्थल पर आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लगने की प्रबल संभावना है, विशेष रूप से अगर आपका काम तेल, दवाइयों, अनाज आदि से जुड़ा हुआ है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपको पहल करनी चाहिए। बेहतर होगा आप सारी नाराजगी भूलकर अपने रिश्तों को अहमियत देने का प्रयास करें। जब बात अपनों की आती है तो क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:15

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिजनों के साथ आज आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपका यह सफर आपके लिए यादगार साबित होगा। माता पिता की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। जल्द ही आपके परिश्रम का उचित फल आपको मिल सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे आज कोई भी बड़ा व्यवसायिक फैसला लेने से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:4

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे तक शाम 5 बजे तक

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है, खासतौर पर अगर आप अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिले के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। माता की सेहत में सुधार आ सकता है और आपकी चिंता कम होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आपका पैसा कहीं अटक सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को आज ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आप पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, इसलिए आप सकारात्मक रहें और परिश्रम करें। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही ठीक नहीं है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:19

शुभ समय: सुबह 6 बजे से 8 बजे तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कुछ रुकावटें आए। हालांकि आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आप हिम्मत और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार है और आपको सफलता नहीं मिल पा रही है ऐसे में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। नकारात्मकता से दूर रहें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, साथ ही आज आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। अगर आप शादीशुदा है तो अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में नीरसता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको कान से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:8

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। परिजनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। घर के बड़ों की मदद से आज आपका कोई अधूरा महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले जा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है, विशेष रूप से सोने चांदी, लकड़ी, लोहे आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा आज आपको कोई पुराना उधार भी चुकाना पड़ सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खुद पर काम कर ज्यादा दबाव डालने से बचें। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:29

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपके रूखे व्यवहार के कारण आज आपके अपने आपसे नाराज हो सकते हैं, साथ ही आपको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की लेटलतीफी उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो उसे सही समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी नया काम शुरू करने से पहले पुराने लंबित कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा पर दबाव काफी बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आपकी समस्या बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 5:15 से 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। पुरानी कोई अटकी हुई योजना एक बार फिर शुरू हो सकती है। इसके अलावा आपके मार्ग में आ रही कोई बड़ी बाधा आज दूर होगी और आप अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। काम के साथ-साथ आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपका कड़क रवैया आपके प्रिय को आपसे दूर कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार में नरमी लाने का प्रयास करें। सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:2

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है, साथ ही आपको पुराने किसी कर्ज से भी मुक्ति मिलने की प्रबल संभावना है। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आपके कामकाज में तेजी आएगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विषम परिस्थिति में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज है आपके बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। जल्द ही इसका फायदा आपको मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़े आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग:हल्का लाल

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते और आपके वीजा आदि को लेकर कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। सेहत में सुधार आने के आसार हैं। यदि हाल ही में आपने अपनी दिनचर्या में बदलाव किए हैं तो उसका असर आपको देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:6

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी छोड़कर खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अच्छे मुनाफे के लिए आपको अपनी व्यवसाई योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप प्रचार-प्रसार पर भी अधिक ध्यान दें। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है आज वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करें। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को निराश न करें। एक दूसरे के साथ आप जितना ज्यादा समय बिताएंगे आपका रिश्ता उतना ही मजबूत होगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है।।अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो लगातार बैठकर काम करने से बचें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:20

शुभ समय: सुबह 6:55 से 8:20 तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सेहत के प्रति आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा अन्यथा आप गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा, साथ ही आज अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए भी बुलावा आ सकता है। आपको अपने बॉस के इशारों को समझना होगा। व्यापार से जुड़े जातक जल्द मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है और आपकी छवि भी प्रभावित हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें और अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी रोक लगाने का प्रयास करें।।पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:16

शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 23rdJuly 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 23rd July 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Friday, July 22, 2022, 17:09 [IST]
Desktop Bottom Promotion