24 August Horoscope: पैसों को लेकर कुंभ राशि वालों की बढ़ेगी आज चिंता

आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता और किसके लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

24 August 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अनावश्यक क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बेवजह की बातों को सोच कर आप अपनी मानसिक शांति को भंग न करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। यदि आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक आपका कोई काम बीच में अटकने से बड़ा आर्थिक नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप बढ़ा खर्च करने वाले हैं इसके लिए दिन अनुकूल नहीं है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आप अपने प्रिय के लिए कितने खास हैं। इसके अलावा अगर आप अपने प्रिय को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। अतीत में किए हुए निवेश का डबल फायदा आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पैसों की बात करें तो आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: सुबह 6:25 से दोपहर 1 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

रियल एस्टेट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। वहीं विदेशी कंपनी से जुड़े व्यापारियों के अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस का मूड काफी अच्छा रहेगा और आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपके प्रिय के कड़वे बोल आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए आप संतुलित आहार के साथ रोजाना व्यायाम भी करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। बॉस आज आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे और कार्यस्थल पर आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातक यदि निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो बड़ा निवेश करने के लिए यह समय ठीक नहीं है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला भारी नुकसान की वजह बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। लंबित कार्यों की बढ़ती हुई लिस्ट आज आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का कोई भी मौका न दें अन्यथा इसका असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में आज आप असफल रहेंगे जिसके कारण घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। दोस्तों, टीवी, मोबाइल आदि में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को अपने महत्वपूर्ण कार्य आज ध्यान पूर्वक पूरा करने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। लोहे के व्यापारियों का अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आप आज लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा खासतौर पर अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आप चाय और कॉफी का सेवन आप कम करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आर्थिक रूप से आप किसी की मदद कर सकते हैं। इसके अलावा अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो वहीं दूसरी ओर इस राशि के बेरोजगार जातकों को किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी डील करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे आर्थिक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयों आदि से जुड़ा हुआ है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने की सलाह दी जाती है। आज आपको काफी एक्टिव रहना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ठंडे पानी के सेवन से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। बेवजह की अनबन या टकराव से आपको बचने की जरूरत है अन्यथा आपका आज का दिन बेकार की चीजों में ही नष्ट हो जाएगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहने के आसार है। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे शौक मौज पर ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

काम और परिवार की वजह से आप कई बार खुद को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन आज का दिन खुद पर ध्यान देने का है। बेहतर होगा आज आप स्वयं के लिए समय निकालें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। हालांकि आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही समझदारी से करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज अचानक बड़ा खर्च हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो सकता है। पैसों को लेकर आपकी चिंता काफी गहरी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आज आपका काम और छवि दोनों की प्रभावित हो सकते हैं। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। वहीं बड़े व्यापारियों को निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको शराब और सिगरेट के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आज अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। मानसिक रूप से इसके लिए आपको तैयार रहने की जरूरत है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। होटल या रेस्टोरेंट का काम करने वाले जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लकड़ी और प्लास्टिक के कारोबारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आज मतभेद गहरे हो सकते हैं। अपने प्रिय को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

Story first published: Tuesday, August 24, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion