Latest Updates
-
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां
Aaj Ka Rashifal 24 February Horoscope: ईश्वर की कृपा से इन राशियों को होगी आज शुभ फल की प्राप्ति
ग्रहों की चाल आज किस ओर इशारा कर रही है, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज से जुड़ी परेशानी का अंत होगा और लंबे समय बाद एक बार फिर आप पूरे जोश और उत्साह के साथ वापसी कर सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के हाथ आज लाभ कमाने का अच्छा मौका लगेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न में रहेंगे। अपनों का सहयोग पाकर आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। यदि पैसों को लेकर आप कुछ समय से चिंतित हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज आप अपने जीवनसाथी को काफी मिस करने वाले हैं, खासतौर पर यदि आप किसी कारणवश घर से दूर है तो आप अपने प्रिय के ख्यालों में डूबे रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज काम के सिलसिले में आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई रोग है तो ज्यादा लापरवाही न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज आप अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। पैसों की बात करें तो आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। यदि आप इसी तरह बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आने वाले दिनों में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। साथ ही आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। कोट कचहरी के किसी पुराने मामले से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी थकान बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आज कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। सकारात्मक रहें और मेहनत करते रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि इस समय आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च करने से बचें। यदि आप संयुक्त परिवार में रहते हैं और आपके घर में कोई परेशानी चल रही है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप सोच समझकर और शांत दिमाग से अपने फैसले लें। सेहत में गिरावट आ सकती है। क्रोध और तनाव से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सुबह-सुबह कोई अच्छी खबर मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका डबल फायदा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की ओर से कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। आने वाले दिनों में इसका फायदा आपको देखने को जरूर मिलेगा। व्यापारियों को बड़े मुनाफे के लिए सोच समझ कर अपनी व्यवसायिक योजनाएं बनाने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों को उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आलस्य का त्याग कर दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की जरूरत है। आपकी लेटलतीफी आपको मुश्किल में डाल सकती है। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चों के लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। स्वास्थ्य के मामले में आज आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है विशेष रुप से आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदत से दूर रहना होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको पढ़ाई लिखाई के प्रति ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी, साथ ही आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से ज्यादा संतुष्ट नहीं रहेंगे। काम के प्रति ज्यादा लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत हो सकता है। पिता का सहयोग आपको मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की की जाए यदि आपको हृदय से संबंधित बीमारी है तो आज आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आपको अपने आसपास की गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं नहीं तो इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ने की संभावना है। सोना चांदी का काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपका आर्थिक नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। छोटे भाई या बहन को कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। सेहत की बात करें तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया है तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज बड़े भाई की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। मन प्रसन्न रहेगा और आपको स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। लंबे समय बाद आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अतीत की बातों को भूलकर आपको एक नई शुरुआत करने की जरूरत है। बीतें दिनों की बातों को भूलकर आप आगे बढ़ने का प्रयास करें। आपको अपना पूरा ध्यान काम पर लगाना होगा और स्वयं को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप फायदे का सौदा कर सकते है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज व्यापार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप ले सकते हैं। वहीं नौकरी करने वालों का दिन सामान्य रहेगा। अगर वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ रही है तो समय रहते आपको उसका समाधान ढूंढना होगा अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है। ज्यादा चिंता करके आप अपनी सेहत को भी कमजोर बना रहें है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज चीज़ें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुकून भरा रहेगा क्योंकि लगभग हर एक काम आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। कामकाज के मोर्चे पर आपकी लगातार मेहनत और कोशिश रंग लाएगी। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मुमकिन है विदेश जाने की आपकी इच्छा पूरी हो जाए। हालांकि आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी होगी, लेकिन आपके लिए यह बहुत ही यादगार साबित होगी। आपके अच्छे सितारे इस बात की ओर इशारा कर रहें है कि इस यात्रा से आपको आर्थिक मुनाफा मिलेगा हो सकता है। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान होगा और आज आप स्वयं को चिंतामुक्त और बेहतर मनोदशा में पाएंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा इसलिए आपको संभलकर रहने की जरूरत है। छोटी छोटी परेशानियां आपका तनाव बढ़ा सकती है। घर में किसी भी तरह के विवाद मुद्दे पर चर्चा करने से आपको बचना होगा। मुमकिन है बातों बातों में किसी परिजन से आपके मतभेद हो जाए। ऐसे में बात बिगड़ने की संभावना ज्यादा है जिससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है। अगर बात आपके कामकाज की करें तो आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। निजी जीवन की परेशानियां आपको अपने काम पर एकग्रता बनाने नहीं देगी हो सकता है। आपके उच्च अधिकारी भी आपके साथ ठीक से व्यवहार न करें। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज कुछ नुकसान होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आज निवेश का कोई मौका आपको मिलता है तो सोच विचार करके ही कोई फैसला लें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











