Latest Updates
-
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद
24 January Horoscope: इन राशियों के लिए बन रहा है आज शुभ योग, मिलेगी जबरदस्त सफलता
अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन आदि से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। काम के साथ आप अपने परिवार पर भी पर्याप्त ध्यान दें अन्यथा आपके रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ आज कुछ कमजोर रहेगा। यदि आपके प्रिय लापरवाही करते हैं तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के टकराव से आपका काम प्रभावित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी डील करने का अवसर मिल सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। कर्मचारियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप सूझबूझ से काम लें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त काम का बोझ परेशान कर सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव आप पर अधिक रहेगा और आज आप काफी तनाव में रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में आपको आलस्य का त्याग कर अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप लापरवाही करते हैं तो आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा करने से बचें। इसके अलावा अपने व्यवसायिक फैसले आप स्वयं लें तो बेहतर होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच अलगाव भी संभव है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और सोच समझकर अपने फैसले लें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक रूप से आज आप किसी अपने की मदद भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा चिंता करने से बचें और अपने खानपान का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवन में उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं ऐसे में निराश और हताश होने से कुछ हासिल नहीं होगा। आप सकारात्मक रहें और आगे बढ़ते रहें। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। दफ्तर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आज आपके काम बहुत ही तेजी से पूरे होंगे। इसके अलावा आप जरूरत पड़ने पर सहकर्मियों की भी मदद कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत होना पड़ेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका जबरदस्त फायदा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेते रहेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। कार्यभार अधिक रहने के कारण आज आपको स्वयं के लिए भी समय नहीं मिल पाएगा। हालांकि आपको जल्दबाजी में अपने काम न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कमर या पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज कुछ समय आप अपने लिए भी निकालें। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएं या परिजनों के साथ समय बिताएं। इससे आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। साथ ही आप काफी तरोताजा भी रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आज अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। यदि कुछ समय से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में कुछ सुधार आ सकता है। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा खासतौर पर अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आप संभल कर रहें अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों को काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नया काम न शुरू करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा जीवनसाथी के साथ टकराव या अहंकार से बचें। आपको एक दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में लंबे समय से आपका कोई पेंडिंग पड़ा काम आज पूरा हो सकता है जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। दवा के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। वहीं अनाज से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी आज आर्थिक लाभ हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण आज कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार है। पिता की सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको पहले से ही कोई रोग है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप अविवाहित हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके जीवनसाथी की तलाश खत्म हो सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से ही शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती अन्यथा आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। छोटे भाई बहनों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा और आज आप उनके साथ मौज मस्ती करने का भी मौका मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए आप ऐसा करते हैं तो इसका बुरा असर आपके प्रदर्शन के साथ आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नकारात्मक विचारों वाले लोगों से आप दूरी बनाकर रखें अन्यथा आपका जीवन भी प्रभावित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप काफी उत्साहित और ऊर्जावान रहेंगे। आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को जल्द मुनाफा कमाने के लिए हड़बड़ाहट में कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आप संतुलित आहार लें, साथ ही आप खेल कूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। दोस्तों के साथ आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। लंबे समय बाद ऐसा समय बिताकर आप काफी अच्छा और तरोताजा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह लाभ की स्थिति बन रही है। यदि हाल ही में आपका कोई नया व्यवसायिक संपर्क बना है तो आज उससे आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारियों को आज पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको उधार लेन-देन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी ऊर्जा का प्रयोग अच्छे कामों के लिए करने की जरूरत है। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें और अपने काम पर फोकस करें। निजी जीवन की बात करें तो बेवजह जीवनसाथी पर शक करने से बचें। आपकी यह आदत आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में ग्रहण लगा सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलते हैं तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक



Click it and Unblock the Notifications











