Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Horoscope Today 24 January 2023: Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

Aries: 21 March - 19 April
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप अपने किसी काम को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। हो सकता है आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर करें। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के सदस्यों के बीच आपसी मनमुटाव हो सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज आपको धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

Taurus: 20 April - 20 May
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की जरूरत है। आप चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ने के आसार हैं। आपका लापरवाह रवैया आपके वैवाहिक जीवन में कलह की वजह बन सकता है। सेहत की बात करें तो व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:नीलाशुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बबजे तक

Gemini: 21 May - 20 June
अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके सभी काम बहुत ही आसानी से और बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। बच्चों के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। साथ ही खर्चों की लिस्ट कम होती नजर आ रही है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पहले आपको मानसिक रूप से मजबूत होना होगा।
शुभ रंग:लालशुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 11:15 से शाम 6 बजे तक

Cancer: 21 June - 22 July
अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें, साथ ही खुद से जुड़ी बातें इधर उधर करने से भी आपको बचने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:भूराशुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8 बजे तक

Leo: 23 July - 22 August
पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें, विशेष रूप से आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद भागदौड़ भरा रहने वाला है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। इस समय आपकी माता को अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेदशुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

Virgo: 23 August - 22 September
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। अगर दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं तो बॉस आपके प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे और इसका परिणाम जल्द ही आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 11:45 से शाम 4 बजे तक

Libra: 23 September - 22 October
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा, खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। विषम परिस्थिति में आपको घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लगातार काम करने से बचें।
शुभ रंग:हराशुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:20 तक

Scorpio: 23 October - 21 November
व्यापारियों के लिए स्थितियां सामान्य रहने वाली है। आज आपको जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की जरूरत है। कार्यस्थल पर आप मर्यादित रहकर ही बात करें। लंबे समय से चल रहा आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आप रात को आप हल्का भोजन करने का प्रयास करें।
शुभ रंग:पीलाशुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

Sagittarius: 22 November - 21 December
नौकरीपेशा लोगों पर अचानक काम का भार बढ़ सकता है। आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस समय आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतना ही मीठा फल आपको मिलेगा। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है, विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटे भाई या बहन के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। आपको क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग:लालशुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Capricorn: 22 December - 19 January
वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की उन्नति का समय चल रहा है। आज आपके प्रिय को कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से जल्द ही आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। वहीं व्यापारियों को आज लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 5:15 से 10 बजे तक

Aquarius: 20 January - 18 February
अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपका बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी तरक्की जरूर होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सेहत ही बात करें तो आज आपको पीठ से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नीलाशुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Pisces: 19 February - 20 March
वैवाहिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में कमी आ सकती है। आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने के आसार हैं। यदि आप खुले दिल से खर्च करते रहेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो पेट से आपको संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीमशुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 6:55 से 9 बजे तक
Disclaimer: लेखक एक ज्योतिष-अंकशास्त्री हैं और लेख में दी गई जानकारी उनकी विशेषज्ञता और राय पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि या खंडन नहीं करता है और हमारा एकमात्र उद्देश्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी सुझाव और धारणा का अभ्यास करने या लागू करने से पहले कृपया अपने संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
