Aaj Ka Rashifal 24 March Horoscope: आज इन राशियों को रहना होगा संभलकर

क्या है आज आपके भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी प्रतिभा निखर कर सबके सामने आएगी। मुमकिन है जल्द ही आपकी तरक्की हो। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन में स्थिरता रहेगी। घर के सदस्य को सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बेवजह की चिंता से दूर रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आप अपने प्रिय के साथ किसी रोमांटिक और मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। लाभ कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लगेगा। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। किसी करीबी मित्र की ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। स्वास्थ्य का मामला औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। काफी उतार-चढ़ाव के बाद आज आपके पेशेवर जीवन में स्थिरता आएगी। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। हालांकि जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप कोई भी शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी गंभीर घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती है। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच की कड़वाहट कम हो सकती है। आपके प्रिय के बर्ताव में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

स्वास्थ्य को लेकर इस समय किसी भी तरह की लापरवाही न करें, विशेष रूप से यदि पहले ही से ही आपको कोई रोग है तो अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखें। साथ ही आप पर्याप्त आराम भी करें। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो स्टार्टअप के लिए यह समय अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है। इसके अलावा किसी करीबी की ओर से आपको आर्थिक मदद भी मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही कारोबार कर रहे हैं तो अटकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़ों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आपके सारे काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। मुमकिन है वे आपके सुझावों को काफी महत्व दें। वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। बड़े व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। बेवजह के टकराव से नुकसान आपका ही होगा। आज जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। अपने प्रिय के साथ आप रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर पर भी जा सकते हैं। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो आपको उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। यदि आप अपने किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उत्तम है। आपको सफलता मिल सकती है। यदि आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आज आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की किसी बड़ी परेशानी का अंत होगा। आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। यदि आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए यह समय उचित है। आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ टकराव और अहंकार से बचें। आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ कड़े फैसले लेने की आवश्यकता है, साथ ही आप अपनी आमदनी बढ़ाने का भी प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी बोझिल और थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर का वातावरण अच्छा रहेगा। रिश्तो में तालमेल बना रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव भी आ सकता है। हालांकि इस तरह के मामलों में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर आपको अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ कम्युनिकेशन गैप न रहे। इस बात का भी आपको पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। खानपान में गड़बड़ी न करने के साथ अपनी दिनचर्या भी व्यवस्थित करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ विवादस्पद रहने वाला है। प्रेम संबंधों में आपको पारदर्शिता रखनी होगी। यदि आपके मन में कोई बात है तो खुलकर अपने पार्टनर से साझा करें। झूठ का सहारा बिल्कुल न लें। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। बेवजह की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें नहीं तो आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। अगर आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो इस तरह की बातों से आपको बचने की जरूरत है। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो प्रॉपर्टी में निवेश करना इस समय आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक को आज अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा, साथ ही आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। कारोबार में विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार हैं। आज घर में वाद विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। अपने प्रिय पर बेवजह शक करने से बचें। सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपके बिगड़े हुए बोल आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकते हैं। घर हो या कार्यस्थल आप स्वयं को विवादों में घिरा हुआ पाएंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। वहीं घर के कुछ सदस्यों के साथ भी आपका मनमुटाव होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। आज धन हानि के भी संकेत मिल रहे हैं। आज आपको अपना कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आय से अधिक खर्च करने की गलती न करें। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान का सहारा लें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ सारे मनमुटाव दूर होंगे। हो सकता है आज आप परिजनों के साथ घूमने फिरने के लिए भी जाएं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आज पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। यदि आप नया वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आपके किसी भी कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी। आपके सोचे विचारे सभी कार्य पूरे होंगे। सेहतमंद रहने के लिए आप खेल कूद में भी हिस्सा लें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

Story first published: Thursday, March 24, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion