Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
24 May Horoscope: मकर राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा बड़ी राहत और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो एक दूसरे से सलाह लेकर ही अपना अंतिम निर्णय लें। बेवजह के झगड़े झंझट से आपके कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। यदि आप उनकी मांग पूरी करने में सक्षम नहीं है तो उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने सभी काम समय पर पूरे करने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। आप एक दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
थोक व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी और आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार है। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। खुद को साबित करने का इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा, इसलिए आप पूरी मेहनत करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज पिता की ओर से लाभ संभव है। आपको उनका सानिध्य प्राप्त होगा। सेहत की बात करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। यदि आप बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करेंगे तो आपके आगे बढ़ने का सपना अधूरा ही रह जाएगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में यदि कोई सरकारी अड़चन आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है, साथ ही आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने के भी आसार हैं। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी ओर माता-पिता के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि किसी बात को लेकर वे आपसे नाराज है तो आज आप उनकी नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कमर या पीठ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं और हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आज आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के बीच आज प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। बड़े भाई आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी और आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत रखने का प्रयास करें। सेहत का मामला आज ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अचानक कुछ मेहमानों के घर आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज बॉस आपके रवैए से नाखुश नजर आएंगे। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका सहयोग मिलेगा। यदि आप वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं इसके लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे बजे से शाम 4:50 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। आज कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। परिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपको बहुत ही रोमांटिक समय बिताने का मौका मिल सकता है। आप एक दूसरे से अपने मन की बात खुलकर साझा करें। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, खासतौर पर यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो लापरवाही न करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। यदि आप उचित शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी इस मेहनत का अच्छा परिणाम आपको पदोन्नति के रूप में मिलने के आसार है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज यात्रा का योग बन रहा है। आपकी इस यात्रा से आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह शक करने से बचें। इससे आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको आराम पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा आप डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको दफ्तर के नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। छोटी सी चूक आज आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करना होगा। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। लोहे के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को संभलकर रहना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने के आसार हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कपड़े के व्यापारियों को बढ़ा अधिक फायदा होने के आसार है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता से बेहद प्रसन्न रहेंगे। यदि कुछ दिनों से आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो आज अपनी व्यस्त दिनचर्या में से अपने प्रिय के लिए समय निकालें और उनके लिए कुछ खास करने का प्रयास करें। इससे आप के रिश्ते में एक नयापन आएगा और आपके बीच का प्रेम भी बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप जंक फूड के परहेज करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा, अनावश्यक खर्च आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। यदि आज आप खरीदारी के लिए जाते हैं तो सोच समझकर ही पैसे खर्च करें, नहीं तो आने वाले दिनों में आप पर आर्थिक संकट आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपके प्रिय का गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे और मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। व्यापारियों के लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। हालांकि आपको अपने सारे फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। अगर आपको उक्त रक्तचाप की समस्या है तो आपको अधिक क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है।इसके अलावा आप ज्यादा तनाव न लें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका कोई कठिन कार्य तय समय पर पूरा होगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातककों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आज आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। कॉस्मेटिक्स, लकड़ी, प्लास्टिक, आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आज आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है। पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक



Click it and Unblock the Notifications











