For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

24 August Horoscope: लक्ष्मी जी आज इन राशियों पर रहेंगी मेहरबान, होगी धन की वर्षा

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जो काम लंबे समय से पेंडिंग है उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यह गलती आज आप पर भारी पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा आपको कोई पुराना उधार चुकाना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। आप अपने प्रिय को समझने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी कमजोरी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने खाने-पीने का पूरा ध्यान रखें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि किसी की बात आपको बुरी लगती है तो आप खुद को शांत रखने की कोशिश करें। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है, साथ ही इससे आपके घर का माहौल भी खराब हो सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी एक अलग पहचान बनाने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर को भुनाने का पूरा प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए उन्नति का समय चल रहा है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। काम के साथ-साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें अन्यथा आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज वर्क लोड कुछ कम रहने के आसार है। आज बॉस की ओर से आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी की समझदारी से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:6

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। काफी दिनों बाद अपनों के साथ ऐसा समय बिताकर आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। नौकरी हो या व्यापार आपकी स्थिति मजबूत होगी, साथ ही आपके हाथ बड़ी सफलता लग सकती है। पैसों की बात करें तो आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे उतनी ही जल्दी आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आप अपने प्रयासों में तेजी लाएं। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर के बड़े बुजुर्गों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। आपकी फिसली हुई में जुबान आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकाल सकते हैं। बेहतर होगा आप एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें, साथ ही आपको वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज जबरदस्त मुनाफा लगने के आसार हैं। आपका कामकाज आज दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके अलावा यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी इस समस्या का भी समाधान हो सकता है। आज वाहन का प्रयोग आपको संभलकर करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप नौकरी के साथ किसी छोटे-मोटे कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्चे कुछ कम होंगे और आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। घर की कुछ सदस्यों का व्यवहार आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। आज सीढियां उतरते और चढ़ते समय पूरी सतर्कता बरतें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। मुमकिन है आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिले। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने के आसार हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। अगर आप उनकी शिक्षा को लेकर चिंतित है तो आज आपकी यह चिंता भी दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जल्द ही आपकी आमदनी बढ़ सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:7

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में सफलता मिलने के आसार हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी। आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। आपको ओवरकॉन्फिडेंस से भी बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है आप पर काम का बोझ अधिक रहे। ऐसे में आपको शांत दिमाग से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपना कोई भी महत्वपूर्ण कार्य कल के लिए न टालें। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आप दूसरों के कहने पर कोई भी निर्णय न लें तो बेहतर होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। ऐसे में उन्हें लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से आज से दिन ठीक रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आपका कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप स्वयं के लिए और अपने परिजनों के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। हो सकता है आप आज घूमने फिरने, शॉपिंग आदि के लिए भी जाएं। अगर हाल ही में आपने किसी नए व्यापार की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है, साथ ही आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी उछाल आने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप सभी का दिल जीतने में सफल रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी खेल कूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा फायदा होने के आसार है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपको पैसों से जुड़ी चिंता से भी मुक्ति मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में छोटी सी गलती पर आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। हालांकि इस तरह की परिस्थिति में आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। अपनी गलतियों से सबक लें और आगे बढ़ें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। परिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:7

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी चिंता दूर होगी। लंबे समय बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। यदि आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हुए हैं तो उनसे सलाह लिए बिना आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें तो बेहतर होगा। जल्दबाजी में उठाया हुआ आपका एक कदम आपको मुसीबत में डाल सकता है। अगर आप नौकरी के लिए इंटरव्यू की तैयारियां कर रहे हैं तो अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आमदनी का नया स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Horoscope Today 24th August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 24th August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, August 23, 2022, 14:32 [IST]
Desktop Bottom Promotion