24th December Horoscope: शनिदेव इन राशियों पर रहेंगे आज मेहरबान अचानक मिलेगी बड़ी सफलता

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में अपनी मेहनत और अच्छे व्यवहार के बल पर आप अपनी स्थिति मजबूत कर पाने में सफल रहेंगे। आज इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला बिना सोचे समझे न लें तो बेहतर होगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आपके घर की शांति भंग कर सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको काफी कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दोस्तों के साथ आज आपको काफी मजेदार समय बिताने का मौका मिलेगा। आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। हालांकि आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। काम के प्रति लापरवाही की वजह से आज बॉस आप से काफी नाखुश नजर आएंगे। बेहतर होगा आप इस तरह की गलतियां करने से बचें अन्यथा आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई रोग है तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। दफ्तर में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। साथ ही आपको कोई बहुत ही जिम्मेदारी वाला काम भी दिया जा सकता है। आपकी आज की मेहनत जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातक किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही खास और यादगार समय बिताएंगे। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इधर उधर की बातों में अपना कीमती वक्त नष्ट करने से बचें। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रहता है तो उसका गलत नतीजा आपको भविष्य में भुगतना पड़ेगा। पैसों के लिहाज से आज से आज का दिन बेहद खर्चीला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च का बजट असंतुलित कर सकते हैं। आज आप

को उधार भी लेना पड़ सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अगर आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही रिश्ते में है तो पार्टनर के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आप एक दूसरे के लिए भी पर्याप्त समय निकालें। आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहतर साबित होगा। आज आपके हाथ धन कमाने का बढ़िया अवसर लग सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य पूरा होगा। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ नए और प्रतिष्ठित लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। आपका गलत रवैया उन्हें दुखी कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। ऐसी कोई बात न करें जिससे आपके बीच की दूरियां और बढ़ जाए। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप जमकर मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ भी देंगे। वहीं व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको टेंशन से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। उच्च उस अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। काम से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है और आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने प्रिय को समझने का प्रयास करना होगा। गुस्से और कड़वाहट से आपका रिश्ता और कमजोर हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम का बढ़ा हुआ बहुत आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। इसके अलावा इसके अलावा आपको सिर दर्द की भी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:16

शुभ समय:सुबह 11 से दोपहर 12:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। आप धैर्य का दामन थामे रहें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। मुमकिन है आज आपको सफलता मिले। यदि आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। इसके अलावा आज आपका आर्थिक नुकसान होने के भी आसार है। हालांकि आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपके इस नुकसान की भरपाई होगी। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:12

शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों की मदद से आपका कोई कठिन कार्य पूरा हो सकता है। इसके अलावा यदि आपके वेतन से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आपकी यह परेशानी भी दूर होगी। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा और आज आप उनके लिए कोई जरूरी खरीददारी भी कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी किसी समस्या का समाधान होगा और आपकी चिंता खत्म होगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयास में भी आपको सफलता मिलने के आसार हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है जिसकी वजह से आपके काम में बाधा आएगी। हो सकता है बॉस भी आपसे नाखुश रहें। वहीं व्यापारियों को बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप बिना सोचे समझे अपने फैसले लेंगे तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी दूर होगी। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो आपको दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। आपकी लेटलतीफी आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। विदेशी कंपनियों से जुड़ा व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा सेहत का मामला कमजोर रहेगा। आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक:28

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

Story first published: Saturday, December 24, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion