Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy
24th February Horoscope: मिथुन राशि वाले आज वाहन का प्रयोग संभलकर करें, इन राशियों को भी रहना होगा सावधान
कैसा रहेगा आज सभी 12 राशियों का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
निजी हो या पेशेवर जीवन आज कुछ बड़े बदलाव संभव है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपको उच्च पद की प्राप्ति भी होने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में चल रहा कलह समाप्त होगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको क्रोध तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आपको अपने कार्य बहुत ही जिम्मेदारी से करने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी गलतियां दोहराने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप बड़ा फायदा चाहते हैं तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपके प्रिय के बर्ताव में आज काफी रूखापन रहेगा। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिगरेट और शराब से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही संभलकर करने की आवश्यकता है, विशेष रूप से रात को गाड़ी चलाते समय आप पूरी सावधानी बरतें। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा। काफी दिनों बाद आप अच्छी तरह से अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखें। बेवजह का टकराव आपके काम को भी प्रभावित कर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर पाएंगे। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय:प्रातः 5 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। भाई बहनों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आज आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी करते हैं और आपको महसूस हो रहा है कि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही है तो इस समय आप को धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी नया व्यवसायिक प्रस्ताव जल्दबाजी में स्वीकार करने से बचने की सलाह दी जाती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
किसी करीबी की बात आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। ऐसे मैं आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। यदि आप इसी तरह खुले दिल से खर्च करते रहेंगे तो आप पर बड़ा अधिक संकट आ सकता है। दफ्तर में आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। आज आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की परेशानियां दिमाग पर हावी रहेगी। ऐसे में आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज सेहत में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा बाद में केवल पछतावा हाथ लगेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको बड़ा अधिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का भी अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। घर के किसी सदस्य की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। मन काफी प्रसन्न रहेगा और आप बेहद उत्साहित रहेंगे। कामकाज को लेकर आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापारी हैं और किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। ऐसे में उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आपको इसका फायदा भी जल्द मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक अपनी वाणी के बल पर आज अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लगने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आज का दिन उचित है। घर का माहौल शांत रहेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातक आज किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी लेंगे। दफ्तर में यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी जिससे मन बेहद प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि भी बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएंगे। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आपको उनका मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications