24th October Horoscope: इस दिवाली इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार

दिवाली के इस शुभ मौके पर किन राशियों के लिए खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि कुछ समय से आप कामकाज में व्यस्त चल रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। परिवार के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। अपनों के साथ आप त्योहार का जमकर आनंद उठा पाएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिल सकता है। यदि आप अपने प्रिय के लिए कोई तोहफा आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी। आप काफी फुर्तीले और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8: 45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों के साथ आज आप ढेर सारी मौज मस्ती कर पाएंगे। बच्चों के लिए आपको जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:17

शुभ समय:दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप त्यौहार का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह का गुस्सा आपके लिए और आपके और अपनों के लिए ठीक नहीं है। घर के सदस्यों के साथ आप अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों के लिए हाथ से आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है, अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है। आपको लापरवाही से बचने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के ख्यालों में ही खोए रहेंगे। हो सकता है आज आपको मुलाकात करने का अवसर प्राप्त न हो, लेकिन आपके बीच तालमेल और भी बेहतर हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं हैं तो जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने का प्रयास करें। बेवजह के झगड़े झंझट से दूर रहें। कामकाज की बात करें तो खुद पर काम कर ज्यादा दबाव डालने से बचें। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। सारी चिंताओं को भूलकर त्योहार का आनंद उठाएं। यदि स्वास्थ्य संबंधित छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे अनदेखा करने की भूल न करें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, साथ ही आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो गई है तो सारे गिले-शिकवे दूर करने के लिए आज का दिन उचित है। आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने आर्थिक प्रयास में सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो लंबे समय बाद आज वर्क लोड कुछ कम रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आप आराम के लिए भी समय निकालें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी पॉजिटिव रहेंगे और परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज आप मिलकर कोई बड़ा फैसला भी लेंगे। आपको अपने प्रिय के सहयोग से कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है, आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आप एक दूसरे के साथ अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। यदि आपको लिवर से संबंधित कोई परेशानी है तो आप अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और आप चिंतामुक्त रहेंगे। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपको उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने घर की साज सजावट में बदलाव करने के लिए कुछ बढ़िया खरीदारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा काफी दिनों बाद आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का भी अवसर प्राप्त होगा। हालांकि आपको अपनी सेहत को ध्यान में रखने की आवश्यकता है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय:सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आप अपने घर से दूर रहते हैं तो आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज आप काफी सकारात्मक और तरोताजा महसूस करेंगे। किसी करीबी की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। यदि आप कारोबार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। सारे गिले शिकवे और मनमुटाव भूलकर आज आप अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आपको लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिलेगा। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में बॉस आपकी काफी तारीफ कर सकते हैं। आपको बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे उतना बेहतर होगा। आज उधार लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर अब संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पटाखे जलाते समय आप पूरी सावधानी बरतें,

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। धन की आवक अच्छी रहेगी और आज आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। हालांकि भविष्य में आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से और अहंकार से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। छोटे से छोटे काम को भी आप ध्यानपूर्वक करें। जल्द ही आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय:दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 8:50 तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है अगर आप व्यापारी हैं तो आज आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं, विशेष रूप से सोने चांदी से जुड़ा काम करने वाले जातक को के कारोबार में वृद्धि होगी। आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आप कहीं घूमने फिरने की योजना भी बना सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपने खर्च और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आप कोई भी काम करने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 26

शुभ समय:सुबह 8 बजे से 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि कुछ दिनों से आप किसी बात को लेकर परेशान है तो आज किसी अपने की मदद से आपकी समस्या का हल निकल सकता है। आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी हो सकता है आपको अपने आर्थिक प्रयास में सफलता न मिले, लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें, जल्द ही आपके नए और अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज को लेकर आज आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। हालांकि काम के साथ आपको अपनों के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। किसी कारणवश जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। सेहत की बात करें तो आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

Story first published: Monday, October 24, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion