For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

24th September Horoscope: शनि देव की इन राशियों पर रहेगी आज टेढ़ी नज़र, बिगड़ेगी इनकी दशा

|

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किसे मिलेगा मनचाहा परिणाम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और आपको अपने किसी प्रयास में सफलता मिल सकती है। कामकाज को लेकर आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन दिन के अंत में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। वहीं व्यापारियों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से आज आपको कोई उपहार आदि भी मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है नहीं तो आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। सेहत में सुधार आने की संभावना है। हालांकि आपको छोटी सी भी लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:4

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का समर्थन और प्रेम आपको आपके मानसिक तनाव से छुटकारा दिला सकता है। बेहतर होगा बेवजह की चिंता से दूर रहें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आज बॉस काफी नाराज हो सकते हैं। आपको इस तरह की गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें और सकारात्मक रहने की कोशिश करें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। सेहत की बात करें तो आज आप काफी सुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:24

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। कारोबार में उन्नति होने से आप काफी खुश रहेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार है। अगर आप प्रमोशन का सपना देख रहे हैं तो आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता के साथ किसी घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हो सकता है आपके प्रिय उपेक्षित महसूस करें। सेहत के मामले में दिन मिला जुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:21

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके बीच तालमेल और भी बेहतर हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता देख बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ी डील करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक भारी नुकसान की वजह बन सकती है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:7

शुभ समय: प्रातः 4 बजे 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। कड़े संघर्ष के बाद आज आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां भी दूर होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके काम से काफी प्रभावित नजर आएंगे। हो सकता है आपको आपकी तरक्की का संकेत भी मिले। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो जल्द आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार से पेश आएं। आपका कड़क रवैया आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें अन्यथा पुराना कोई रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:11

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहने के आसार है। पार्टनर के साथ आपका टकराव हो सकता है। इसके अलावा व्यापार में भी नुकसान होने के आसार हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा लेटलतीफी से बचने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई काम सौंपा गया है तो आज आप समय का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप अपने प्रिय से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। थकान और तनाव के कारण आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको सारी चिंताएं भूलकर आराम पर ध्यान देना चाहिए।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:6

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

जमीन जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला आज आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने करीबियों से सलाह लेकर ही कोई भी फैसला लें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने आसार हैं। किसी कारणवश काम में आपका मन नहीं लगेगा। यदि आज आपका कोई काम अधूरा रह जाता है तो उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है। समय पर भोजन करें, साथ ही आप पर्याप्त नींद भी लें

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही आप काफी सकारात्मक भी रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी इनकम बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की भी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आज पैसों को लेकर घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी भी हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह मुलाकात बहुत ही यादगार रहने वाली है। सेहतमंद रहने के लिए आप बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:28

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। व्यापार में उन्नति होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत हो सकती है। आज आपको आपका प्रमोशन लेटर भी मिल सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो सिंगल जातकों को आज प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जल्द ही आपके लव लाइफ की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप नया वाहन आदि खरीदने की भी योजना बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपका कॉन्फिडेंस काफी हाई रहेगा जिसका अच्छा फायदा आपको मिलने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। काफी दिनों बाद आपको अपने सामाजिक जीवन पर भी ध्यान देने का मौका मिलेगा। आज आप किसी करीबी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की आवश्यकता है। इससे आपके घर का माहौल खराब हो सकता है। अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आज आपको संभलकर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 5:20 से 9:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जाएं या घर पर ही रह कर कोई अच्छी किताब पढ़ें। इससे आप बेहतर और तरोताजा महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काम का बोझ हल्का रहेगा। आज सहकर्मियों के साथ आपको अच्छा वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं या फिर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:20

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप पूजा पाठ, हवन आदि का भी आयोजन करवा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप मन लगाकर अपने सभी काम करें। उच्च अधिकारियों को किसी भी तरह की शिकायत का मौका न दें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आप पीठ, कमर या घुटनों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक

English summary

Horoscope Today 24th September 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 24th September in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Friday, September 23, 2022, 16:18 [IST]
Desktop Bottom Promotion