Latest Updates
-
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
24 July Horoscope: सिंह राशि वाले न करें आज ये गलती, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और पूरी होगी आपकी मनोकामना? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग न मिलने से आपको काफी निराशा हो सकती है। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मानसिक तनाव बढ़ने से अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी है तो आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज छोटे भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आप फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 1:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अतीत में लिए हुए किसी फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। आपकी यह मुलाकात आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे। इसके अलावा आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। आज आप अपने प्रिय के लिए तोहफा आदि भी खरीद सकते हैं। यदि आपको कमर या पीठ से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। लापरवाही आपकी तकलीफ बढ़ा सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप के बीच का प्रेम और गहरा होगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो हो सकता है आपको परिजनों की मंजूरी की मिल जाए। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन खास रहने वाला है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा जिसकी वजह से आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही न करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:18
शुभ समय:सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में यदि आपके कुछ काम पेंडिंग है तो आज आप उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। अगर आप अपने काम कल तक के लिए टालेंगे तो आपकी मुश्किलें पढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। घर का वातावरण ठीक रहेगा। आज आप परिजनों को पर्याप्त समय दे पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको अनावश्यक क्रोध करने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:15
शुभ समय:शाम 5 बजे से 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार के जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बाधा आए। ऐसे में आपको कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। सहकर्मियों के कार्यों में दखलअंदाजी न करें। इस तरह की बातें आपके काम को प्रभावित कर सकती है साथ ही उनका पूरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आप शॉपिंग आदि की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए आप समय पर भोजन करें, साथ ही पर्याप्त नींद लें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12:20 से 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों हाथ निराशा लगने की संभावना है। यदि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको समझना होगा कि आप सही दिशा में प्रयास नहीं कर रहे हैं। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह समय उचित है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यदि आज आप कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही अपना निर्णय लेने की जरूरत है। परिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ानी होगी। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं और अपने व्यापार के विस्तार की योजना बना रहे हैं आज आपको सफलता मिल सकती है। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही बॉस भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। व्यर्थ की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। हालांकि आपको इस तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने बीच की सारी गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें। मुमकिन है आपको अपने प्रयासों में सफलता मिले। सेहत की बात करें तो आज आपको पेट से भी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। यदि आप अपने प्रिय के लिए कोई सरप्राइज आदि प्लान करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेवजह पार्टनर पर शक करने से बचें। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों पर काम का बोझ बढ़ने के आसार हैं। अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो आज आपको अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपका रुका हुआ काम आज दोबारा शुरू हो सकता होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:10 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आज आपको परेशान कर सकता है। आज आपको कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपको कोई सुझाव देते हैं तो आपको उनकी बातों पर गौर करने की आवश्यकता है। आपकी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। अतीत में किए हुए किसी निवेश से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की करें तो भागदौड़ भरी दिनचर्या और तनाव के कारण आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 7:25 से 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं और आपको काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उच्च अधिकारियों से बात करने के लिए दिन अनुकूल है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। आप काफी दबाव भी महसूस कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों का अच्छा फायदा होने के आसार है, खासतौर पर अगर आपका काम जेनरल स्टोर, स्टेशनरी, किराना आदि है तो आज दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा, खासतौर पर माता-पिता आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे, साथ ही आज आपको आपकी तरक्की का संकेत भी मिल सकता है। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा अधिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने पर भी विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपके प्रिय का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। जहां तक बात आपके साथ की है तो आज आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:1
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











