For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

25 August Horoscope: धनु राशि वालों को होगा आज जबरदस्त आर्थिक फायदा

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

25 August 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज के दिन आपको बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आपको अहंकार से बचने की जरूरत है। कोई भी ऐसी बात करने से बचें जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आप पर काम का बोझ अधिक रहे। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें। कपड़े और अनाज के व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी को अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में कमी न आने दें। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपने सहकर्मियों से आगे रहेंगे। आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अपना कारोबार आगे बढ़ाने का आपको नया अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का वातावरण आज बहुत ही बढ़िया रहने के आसार हैं। वही जीवनसाथी के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। अपना काम पूरा करने के लिए आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो हो सकता है आज के दिन आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आप प्रयास करते रहें। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप कारोबार में किसी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में अपने कार्यों को समय पर पूरा करें, साथ ही गलतियां करने से बचें। आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपका बड़ा नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज पिता की सलाह से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। जीवनसाथी पर बेवजह शक करने से बचें। एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आने वाले दिनों में इस यात्रा का अच्छा फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा फल मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। परिजनों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। जीवनसाथी को आपसे कुछ शिकायतें रहेंगी। आपको अपने प्रिय पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महामारी को देखते हुए आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। आज आपको कोई नया अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा साथ ही आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होने की प्रबल संभावना है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। इसके अलावा बॉस की ओर से मीटिंग के लिए भी बुलावा आने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा और वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। पैसों के मामले में आपकी चिंता बढ़ सकती है। जरूरत से ज्यादा खर्च होने की वजह से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में ज्यादा लापरवाही आपके सेहत के लिए ठीक नहीं है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में आज कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपके प्रिय को तनाव से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें। समय पर अपनी दवाइयां लें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है खासतौर पर अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लंबित कार्य पूरे होंगे, साथ ही सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। हालांकि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप नए वस्त्रों या आभूषण की खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको लिवर से संबंधित कोई परेशानी है तो आज आप संभल कर रहें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है जिसका असर आपके काम पर भी देखने को मिल सकता है। दफ्तर में आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा जिसकी वजह से उच्च अधिकारी काफी नाखुश रहेंगे। आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। बड़े मुनाफे के लिए आप छोटे फायदों को अनदेखा न करें। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आपको उनके साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि घर के बड़े बुजुर्ग आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उस पर गौर जरूर करें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना ध्यान करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दवा के व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले लोगों को भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। हालांकि आपको स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। एक अच्छी शाम बिताने के लिए आप उनकी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव है छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। साथ ही विवादों को तूल देने से भी आपको बचना होगा अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पिता की सेहत में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। आपको उनकी उचित देखभाल करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि आपको अपने बजट से ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों की कमियां निकालने से बचें, साथ ही उनके साथ ज्यादा गप्पेबाजी न करें तो बेहतर होगा। फर्नीचर से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों का अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 25 August 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 25 August 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, August 24, 2021, 16:02 [IST]
Desktop Bottom Promotion