Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा
25 March Horoscope: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, तरक्की के खुलेंगे द्वार
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से जानें अपने दिन भर का हाल। आइए देखते हैं आज ग्रहों की बदली हुई चाल किस ओर इशारा कर रही है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि लंबे समय से व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको अपनों के लिए समय नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आप परिजनों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए भी किसी अच्छी जगह पर जाएं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपका अटका हुआ कोई काम दोबारा शुरू हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत का मामला ठीक रहेगा। हालांकि आपको ज्यादा चाय, कॉफी के सेवन से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 8:40 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। जल्दबाजी में अपनी आर्थिक योजनाएं बनाने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। यदि आज आपसे छोटी सी भी लापरवाही होती है तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। प्यार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। विपरीत परिस्थिति में आपके अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आप पूरी सकारात्मकता और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको संभलकर रहना होगा। आंखों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। पिता को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। यदि आप देर तक लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। बढ़ते हुए खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। इसके अलावा टैक्स या बीमे में से जुड़े मामलों में भी आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। बेहतर होगा आप झगड़े झंझट से दूर रहें। सेहत को लेकर आप अधिक सतर्क रहें। यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अपने रिश्तो को आप महत्व दें। आपसी प्रेम और लगाव कम न होने दें। हो सके तो आज परिजनों के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आपके बर्ताव में थोड़ा सा बदलाव आपके रिश्तो में सुधार ला सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी तरक्की हो सकती है, साथ ही आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचें, विशेष रूप से यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करना चाहते हैं तो जल्दबाजी में ऐसे कदम न उठाएं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई बड़ा खर्च होने के आसार है। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है। आप काफी थका हुआ और दबाव महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अधीनस्थों के साथ आप ठीक से पेश आएं। आपका गलत बर्ताव आज आपकी छवि प्रभावित कर सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़ों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
डेयरी का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जल्द ही आपका कारोबार और आगे बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर सोने चांदी का काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में बॉस आपके काम से बेहद प्रसन्न नजर आएंगे। आज वे आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। हो सकता है आप अपनी टीम को लीड भी करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव और प्रेम बढ़ेगा। आपके प्रिय का बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखें ताकि आप आर्थिक संकट से बचे रहें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते और इसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। सेहत की बात करें तो ग्रहों की नकारात्मक स्थिति किसी गंभीर रोग की ओर इशारा कर रही है। यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड बढ़ने के आसार है। ऐसे में आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर कार्यभार और बढ़ सकता है जिससे आप काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई महत्वपूर्ण डील पक्की हो सकती है। जल्द ही आपको अच्छा आर्थिक फायदा होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों का मार्गदर्शन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके छोटे भाई या बहन को आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। सेहत की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन होने के आसार है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों को जी तोड़ परिश्रम करने की आवश्यकता है। यदि आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। छोटे से छोटे काम को भी आप गंभीरता से लें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। किसी करीबी की मदद से आज आपकी कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। जल्द ही आपका कारोबार एक बार फिर सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। घर के वातावरण में सुधार आ सकता है। परिजनों के साथ रिश्ते में दूरियां कम होंगी। आज आपको अपने मन की बात अपनों से साझा करने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अति उत्साहित होकर अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो क्रोध और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े लोग यदि स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित नहीं है। वहीं दूसरी ओर यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले आप बिना सोचे समझे न लें तो बेहतर होगा। साथ ही पार्टनर के साथ आप तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आज आपको जो भी काम आप को सौंपा जाए उसे तय समय पर और ध्यानपूर्वक पूरा करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज कुछ अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। सेहत का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। शरीर के किसी हिस्से में आप दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर आज कार्यभार अधिक रहेगा। यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत है तो आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। वहीं बड़े व्यापारियों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। यदि आप घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन कराना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके सभी काम आपके योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











