Latest Updates
-
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां
25 May Horoscope: इन राशियों के लिए बन रहा है आज लाभ का योग
कैसा रहेगा आपका आज का दिन अच्छा या बुरा? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप ज्यादा दबाव में काम करने से बचें। कॉस्मेटिक्स का व्यापार करने वाले जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इस समय आपको स्टॉक बढ़ाने से बचने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आप अपनी मानसिक शांति भी भंग कर बैठेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इसके अलावा आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी सौंपा जा सकता है। यह समय मेहनत करने का है, इसलिए आप जमकर परिश्रम करें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपकी जरा सी चूक के कारण आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं, साथ ही आज आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आज धन हानि होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए, साथ ही आपके प्रिय को किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की भी जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से शाम 5:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपकी उन्नति का समय चल रहा है। आप जितननी कड़ी मेहनत करेंगे, आपको उतना मीठा फल मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपना हर महत्वपूर्ण फैसला बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलने की आवश्यकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए छोटे फायदे को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने प्रिय के लिए भी निकालें और उन्हें खास होने का एहसास कराएं। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो खानपान में पूरी सावधानी बरतें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपका कोई काम आपके मन मुताबिक पूरा न हो तो आपको क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा अपनी तीखी वाणी और उग्र स्वभाव के कारण आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है। आपके हाथ कोई बड़ी डील लगने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आप ऐसे स्त्रोत से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे जिसके बारे में आपने सोचा न हो। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको रोजाना कसरत करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को अपने नेटवर्क एक्टिव रखने की सलाह दी जाती है। आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लगने की प्रबल संभावना है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगी। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे, साथ ही आपको उनकी तारीफें भी मिलेंगी। हालांकि आपको कुछ ईश्यालू सहकर्मियों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है, वे आपकी छवि खराब करने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें। यदि आप अपनी कोई पुरानी संपत्ति बेचने की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खुद को तरोताजा रखने के लिए आप पर्याप्त नींद लें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा समय-समय पर आप अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त करते रहें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से उच्च पद की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है। बॉस आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं बड़े व्यापारियों को अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले समझदारी से लेने की जरूरत है। सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आपके अच्छे मैनेजमेंट को देखकर बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। यदि आप इसी तरह परिश्रम करेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। इसके अलावा अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। समय आने पर चीजें आपके पक्ष में अपने आप रुख करती नजर आएंगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद होने के आसार है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। वहीं सोने चांदी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आप पार्टनरशिप में किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपके मार्ग में कुछ बड़ी बाधाएं भी आएं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस को नाराज करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा गया है तो आप तय समय पर उसे पूरा करने का प्रयास करें। साथ ही गलतियां करने से भी बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। हो सकता है आप किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपकी आपसी समझ और बेहतर हो सकती है। सेहत की बात करें तो रक्त संबंधित रोगों को लेकर आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आपको टीम वर्क पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे आपका ही फायदा होगा। काम के साथ-साथ आप सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार भी अच्छा रखने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। भविष्य में आप कोई भी आर्थिक लेन देन बिना सोचे समझे न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटे भाई या बहन की ओर से आप कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो लापरवाही करने से बचें नहीं तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। काम के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि संभव है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। माता पिता के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उस पर गौर करने की आवश्यकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस राशि की गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है और डॉक्टर की सलाह का आप सख्ती से पालन करें। इसके अलावा आप आराम पर अधिक ध्यान दें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आप को बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। इसके अलावा घर के कुछ सदस्य भी आपके आपसे नाखुश नजर आएंगे। बेहतर होगा आप अपने रिश्तो को अहमियत दें, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











