Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
25 August Horoscope: बेहद रोमांटिक रहेगा इन राशियों के लिए आज का दिन
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं क्या आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी और बनेंगे आपके बिगड़े काम।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
निजी हो या पेशेवर जीवन आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको खुद के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। हो सकता है आप काफी दबाव ही महसूस करें। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। दफ्तर में आपको आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रह जाता है तो आपको उसका गलत नतीजा भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से टैक्स आदि को लेकर आप किसी भी तरह की गलती न करें। जीवनसाथी किसी बात पर आप से नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा अपने प्रिय के मन की बात जानने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि लंबे समय से संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। फैसला आपके पक्ष में आने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके हाथ बढ़िया अवसर लगने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी मेहनत और सकारात्मकता वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बॉस को भी काफी प्रभावित कर सकती है। पैसों को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें खासतौर पर शौक मौज पर अधिक धन खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। घर का वातावरण शांत रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है।
शुभ रंग:हल्का हरा
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप व्यापारी है और अपना कारोबार विदेश में भी फैलाने की योजना बना रहे हैं तो इस तरह के मामले में आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने करीबियों से सलाह लेकर ही कोई भी निर्णय लेने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है, विशेष रूप से यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलने के आसार हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। सेहत की बात करें तो खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने की आसार है। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन यदि आपने कोई कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। इसके अलावा यदि आप कोई पुरानी संपत्ति बेचने की योजना बना रहे हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बाधा आए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं और जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारी वर्ग यदि स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उचित है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचे। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो लापरवाही न करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा आज आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की जरूरत है अन्यथा आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। बेवजह का अहंकार आपको मुसीबत में डाल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। हालांकि बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, विशेष रूप से अगर आप नौकरी करते हैं और कोई पार्ट टाइम काम करना चाहते हैं तो आज आपको बढ़िया मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर प्राप्त होगा। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप उनके साथ घूमने फिरने, शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आराम के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:22
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और काफी समय से आपका कोई काम किसी कारणवश बीच में अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने के आसार है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपका उग्र स्वभाव अपनों को दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पेट से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। देर तक भूखा रहने से बचें, साथ ही बाहर के भोजन से भी आपको परहेज करना होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्य आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे, विशेष रूप से माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज किसी उच्च अधिकारी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप कार्यस्थल पर इस तरह की बातों से बचें अन्यथा काम के साथ-साथ आपकी छवि भी खराब हो सकती है। व्यापारियों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज खर्चे कुछ कम होंगे। अगर बात आपकी सेहत की करें तो लगातार काम करने से आपको बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:3
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही विवादस्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें अन्यथा बात बढ़ सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको सोच समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको कमर या पीठ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्य पूरे होने से आप को बड़ी राहत मिलेगी। आज उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नज़र आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है, विशेष रूप से यदि आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। यदि कुछ दिनों से घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा अपनों के साथ आप विनम्रता से पेश आएं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ दिन:23
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनका लापरवाह और जिद्दी स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। ज्यादा सख्ती करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। अपना सर्वश्रेष्ठ देने का दबाव भी आप पर बढ़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, साथ ही आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई समस्या हो सकती है। हालांकि अपनों की मदद से आपकी यह परेशानी दूर होगी। सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज के दिन आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फस सकते हैं। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। बॉस आज कोई सख्त कदम भी उठा सकते हैं। बेहतर होगा आप समय पर दफ्तर पहुंचने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज आपका कोई करीबी आर्थिक रूप से आपकी मदद कर सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए शराब और सिगरेट जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











