25th December Horoscope: कन्या राशि वालों को मिलेगा अपनी मेहनत का उचित फल, ये राशियां भी रहेंगी आज भाग्यशाली

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

घर हो या कार्यस्थल आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ा आर्थिक लेन देन कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातक यदि किसी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज सारी गलतफहमियां दूर होंगी और आपके बीच एक बार फिर सबकुछ सामान्य हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी। यदि आपको थकान और कमजोरी महसूस हो रही हो तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर निवेश के मामलों में आप जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है और आपको आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट न करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आमदनी बढ़ेगी। आपके कारोबार में तेजी आएगी। यदि आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आज कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। हालांकि आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर आप बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश न आएं। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है जो आज आपकी सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:27

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको समाज सेवा मकरने का मौका मिलेगा और आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आप अच्छा धन कमा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा होने से आपको बड़ी राहत मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के काम में बढ़त होगी। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों के साथ हंसी मजाक में दिन गुजरेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:22

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप कोई जोखिम भरा फैसला ले सकते हैं। जल्द ही आपके कामकाज में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। आपको अपने बड़े बुजुर्गों के साथ विनम्रता से पेश आने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खानपान में लापरवाही के कारण आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में किसी कागजी अड़चन की वजह से आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आय से अधिक खर्च न करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की की जाए तो आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:29

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। नौकरी हो या व्यापार आपको कुछ बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को तय समय पर काम पूरे करने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की जरूरत है। अनजान लोगों पर आपको भरोसा करने से बचें। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:26

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की जरूरत है। इससे आप आर्थिक संकट से बचे रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश का अच्छा मौका मिल सकता है। आज किए हुए निवेश का उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं और आपकी गलतियों पर आपसे काफी नाराज भी हो सकते हैं। इस तरह की बातें आपकी तरक्की में बाधा उत्पन्न कर सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें। सेहत की बात करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:2

शुभ समय: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने के भी संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता के साथ आज आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने आर्थिक प्रयास में सफलता मिलेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी करेंगे। सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:15

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरी करने वाले जातक यदि लंबे समय से आप तरक्की प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है, विशेष रूप से खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तला, भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 10:15 से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा और सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो आपको सभी नियमों का पालन सख्ती से करने की जरूरत है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता, है। नौकरीपेशा जातकों को क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहना होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें दो आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:6

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा। यदि आप नई जमीन, वाहन, मकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपकी यह इच्छा पूरी होगी। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है, खासतौर पर कपड़े के व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज छोटे सदस्यों का मार्गदर्शन करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Story first published: Sunday, December 25, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion