25th February Horoscope: शनिदेव इन राशि वालों से रहेंगे आज बेहद प्रसन्न

क्या है आज आपके भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आज किसी बात पर आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा कार्यस्थल पर आप इस तरह की बातों से बचें। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। हालांकि आपको पुराने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:23

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको मनचाहा फल मिल सकता है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप अपनों के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिलेगा। यदि आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी मेहनत सफल होगी। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:18

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। इसमें आपका ही फायदा है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च न करें। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज माता या पिता की ओर से लाभ संभव है। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। बेहतर होगा आप बहुत ही सूझ बूझ से काम लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव और दबाव महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मक रहें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। सेहत का मामला आज कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो आपको अपने बड़ों के आशीर्वाद से सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:35

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट आने से आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। बढ़ते हुए कामकाज का बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। बेहतर होगा आज आप आराम पर ध्यान दें। सेहतमंद रहकर ही आप अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। भविष्य में आप कोई भी आर्थिक लेनदेन जल्दबाजी में न करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए आप जमकर मेहनत करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों के साथ घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा हो सकती है। सेहत लेकर आप अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि लंबे समय से संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है और आपको बड़ी राहत मिलेगी। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। यदि आप जीवनसाथी को कोई कीमती तोहफा देने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताकर आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर लंबे समय से आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने लिए जमकर खरीदारी भी करेंगे। हालांकि आप अति उत्साहित होकर अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी की गरममिजाजी आज आपके घर की शांति भंग कर सकती है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:44

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अच्छे अधिकारियों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको बहुत ही समझदारी और शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। इस समय आपको किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। हो सके तो आज आप बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:13

शुभ समय:प्रातः4 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। आज आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर आपके चिंता बढ़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपको एक अनजाना डर सता सकता है। वहीं व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। चिंता और थकान के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मेडिकल, इंजीनियरिंग, शिक्षा आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं किताबों, खिलौने, खाने पीने की चीजों आदि से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों की भी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपका कामकाज तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छे सेहत का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Saturday, February 25, 2023, 0:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion