Latest Updates
-
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच
Horoscope Today 25th January 2023: आज का राशिफल देखें

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18)
व्यापारियों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विरोधी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहना होगा। यदि आपका कोई भी काम अधूरा रहता है तो आपकी तरक्की रुक सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आपके प्रिय आपको कोई अच्छी खबर भी दे सकते हैं। सेहत का मामला औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19)
यदि लंबे समय से आप घूमने फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आपको मौका नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। हालांकि बिना सोचे समझे खुले दिल से खर्च न करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन भाग्यशाली रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 39
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20)
अगर लंबे समय से जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत के द्वारा आप सारी कड़वाहट को खत्म करने की कोशिश करें अन्यथा आपके बीच की दूरियां और बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो इससे आपको बचना होगा। दफ्तर में यदि आपका कोई काम लंबे समय से अधूरा है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपको दी हुई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी व्यवसायिक योजनाओं को गुप्त रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21)
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ है तो उसके वापस न मिलने से आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। आज आप पर वर्क लोड भी अधिक रहने के लिए आसार हैं। आज बॉस भी काफी खराब मूड में रहेंगे। व्यापारियों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। घर का वातावरण शांत रहेगा। हालांकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से परिजनों के लिए भी कुछ समय निकालने की आवश्यकता है। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही तनावपूर्ण रहने वाला है। पैसे और स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आप की आर्थिक स्थिति की तो आज धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। इसमें आपका ही फायदा है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आज अचानक आपकी सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर)
जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं या फिर अपने मनपसंद रेस्टोरेंट में अच्छे व्यंजनों का आनंद भी उठा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज खर्चों की लिस्ट कुछ बढ़ सकती है। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज उनकी ओर से आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर तक भूखा रहने से बचना होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22)
व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि आप कर्ज या उधार लेने की योजना बना रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचें अन्यथा भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि आपको अपनी इस मेहनत का फल उच्च पद की प्राप्ति के रूप में मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको अपने खर्चों की लिस्ट में कटौती करने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों के साथ आप मजेदार समय बिताएंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी से बचें। इस तरह की बातें आपकी छवि को प्रभावित कर सकती है। साथ ही आपको नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे अफसर की प्राप्ति होगी। खासतौर पर अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आर्थिक मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग करेंगे। यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर)
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। वहीं से आशिकी शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रिय को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको रोजगार मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को भी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबीशुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी)
पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। आज आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे भविष्य में आपको पछतावा हो। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी छोटी सी गलती पर बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। बेहतर होगा आप ध्यानपूर्वक अपने सभी कार्य करें। व्यापारियों को बड़ी डील करते समय जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। मौसम में बदलाव के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी)
नौकरीपेशा जातकों को आलस्य का त्याग कर अपने सभी काम पूरे करने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही अतीत में किए हुए परिश्रम पर पानी फेर सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बावजूद इसके आप आगे बढ़ेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च)
यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको कोई अच्छी खबर मिले। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आंख बंद करके पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। घर के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky doesn't confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications