For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

25 June Horoscope: कन्या राशि वालों को मिलेगी आज कर्ज से मुक्ति, इन राशियों को भी होगा लाभ

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा बड़ी राहत, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज वर्क रोड कुछ कम रहने से आपको राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में आप पैसों से जुड़ा कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके काम से आज कुछ असंतुष्ट नजर आएंगे। हो सकता है वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कुछ कमियां भी निकालें। ऐसे में आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है, खासतौर पर यदि आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है तो आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय पर आपका विश्वास बढ़ेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो गलत खानपान की आदतों के कारण अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:28

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यदि आप अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन उचित है। वहीं इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी सुंदर याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापारियों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की जरूरत है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक:20

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो दूसरों के बहकावे में न आकर आप अपने महत्वपूर्ण फैसले स्वयं लेने का प्रयास करें। यदि आप ज्यादा लालच करेंगे तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। उनकी बातों को आप नजरअंदाज करने की भूल न करें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। आज आपको अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का भी मौका मिलेगा। पैसों को लेकर चल रहे प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 30

शुभ समय:सुबह 9:35 से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर हो या कार्यस्थल आपको बेवजह के तर्क वितर्क से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो झगड़े झंझट की स्थिति बन सकती है। ऐसे में आपकी मानसिक शांति भंग होगी और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस नहीं कर पाएंगे। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में अब ज्यादा लापरवाही न बरतें। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। यदि आपको गठिया की शिकायत है तो आज आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:23

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। नए वाहन या मकान का सुख मिल सकता है। इसके अलावा आज आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। नौकरी में तरक्की का रास्ता खुल सकता है। वहीं व्यापारियों को भी अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में कोई समस्या आ सकती है, लेकिन जल्दी ही आपकी यह समझ परेशानी दूर होगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना भी बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आज आप उनके साथ बहुत ही मजेदार समय भी बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी। इसके अलावा आप रोजाना वर्कआउट भी करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:11

शुभ समय:प्रातः 4:30 बजे से 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों को आज मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अपनी व्यवसायिक योजनाओं में बदलाव करने से पहले आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य सौंपे जा सकते हैं। आज आप पर एक साथ कई काम निपटाने का दबाव रहेगा। पैसों की बात करें तो बढ़ते हुए खर्च आपकी टेंशन भी बढ़ा सकते हैं। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। इस तरह की बातों से बचने के लिए आपको अपने बजट से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ टकराव खत्म होगा और आज आपको एक दूसरे को फिर से समझने का मौका मिल सकता है। यदि मन में कोई बात है तो आप खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। जल्द ही आपके जीवनसाथी की तलाश खत्म होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। दफ्तर में यदि आपको कोई प्रेजेंटेशन देना है आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न करें, नहीं तो आपकी तरक्की में में बाधा आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि लगातार आपको हाथ और पैरों में दर्द की शिकायत हो रही है इस समस्या को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारिक मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का भी समाधान हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार हैं। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। हो सकता है आपके बड़े आपसे जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी लें। अगर अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां आ सकती है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 5 बजे से 7:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है साथ ही आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। व्यापारिक मामलों में आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसमें आपको किसी भी तरह के बदलाव से बचने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको कर्ज या उधार देने से बचना होगा अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सेहत से जुड़ी परेशानियां बनी रहेंगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 13

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आमदनी बढ़ सकती है, साथ में आपकी जमा पूंजी में भी इजाफा होगा। आप भविष्य में भी इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। यदि आपको विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी नई सोच और नई योजनाओं से अच्छा लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। बेवजह का गुस्सा आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है। इसके अलावा आपके आपसी झगड़े का बुरा असर आपके पूरे परिवार पर पड़ेगा। आज बिजली से जुड़े उपकरणों का इस्तेमाल आप सावधानी से करें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर का वातावरण ठीक नहीं रहेगा। माता या पिता की सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज बहुत का मूड काफी खराब रहेगा। बेहतर होगा आज आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके अलावा आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहना होगा। अगर आप विद्यार्थी है और आपकी पढ़ाई लिखाई में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:12

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Horoscope Today 25th June 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 25th june 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, June 24, 2022, 16:57 [IST]
Desktop Bottom Promotion