For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

25th September Horoscope: क्रूर ग्रहों की इन राशियों पर रहेगी टेढ़ी नजर, बढ़ाएंगे परेशानी

|

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपकी लव लाइफ काफी बढ़िया रहेगी। आप आज दिनभर में होने वाली चीजों को अच्छे से संभालने में सक्षम होंगे। आप अपने काम और संबंधित मामलों को लेकर अत्यधिक व्यावहारिक हो सकते हैं। ये दिन अगले सप्ताह के कार्यों की योजना बनाने के लिए भी अनुकूल है। पैसों के मामलों में आपका दृष्टिकोण आज अधिक व्यावहारिक होने की संभावना है। आपको अपने कैरियर से जुड़ी कोई कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन, सेहत का पाया कमजोर रह सकता है इसलिए अपने खानपान का ध्यान रखें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आप अपनी लव लाइफ को पर्याप्त समय दे पाएंगे, जिससे आपके और आपके साथी के बीच का रिश्ता मजबूत होगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने के बजाय, आप सामने नजर आने वाले मसलों को सुलझाने पर ध्यान देना आवश्यक समझेंगे। कुल मिलाकर, वर्कप्लेस पर आज का ये दिन अच्छा जाएगा। आज आपका दृष्टिकोण सकारात्मक होगा। आप खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालांकि आपको कोई सेहत संबंधी समस्या नहीं होगी, फिर भी आप अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहेंगे।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12: 25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

ये दिन लव रिलेशनशिप के मामलों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताना चाहेंगे और अगर आप अविवाहित है, तो आपमें सगाई या शादी करने की इच्छा प्रबल होगी। दूसरों के साथ समझौता या बातचीत करने की आपकी शक्ति आज कम हो सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण मीटिंग्स में शामिल ना हों। आज आप संपत्ति में अधिक लाभ कमाएंगे। इंवेस्टमेंट के लिहाज से ये दिन अच्छा है, जिसमें आपका हर निर्णय आपको अच्छा फल दिलाएगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:22

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अपने साथी के साथ बातचीत कर आज आप उन मसलों को सुलझा सकेंगे, जिसकी वजह से आपके रिश्ते में खटास आ गई है। आप कार्यस्थल पर दूसरों की आलोचना करने के मूड में हो सकते हैं, जिससे आपका सभी के साथ टकराव हो सकता हैं, इसलिए ये जरूरी है कि आप अपने व्यवहार को नियंत्रण में रखें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ये दिन अच्छा रहेगा। आज आपका दिमाग अत्यधिक सक्रिय होगा और आपकी ऊर्जा पूरी तरह केंद्रित होगी। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आपके मन में विभिन्न विचार आ रहे होंगे, जिन्हें अमल में लाने के लिए उचित योजना बनाने की जरूरत होगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आप अविवाहित हैं, तो ये दिन अपने प्यार की मुलाकात अपने परिजनों से कराने के लिए अच्छा है। आज का ये दिन कैरियर के दृष्टिकोण से भी अच्छा होगा। आप आज स्पष्टवक्ता और अति-व्यावहारिक हो सकते हैं। आप अपने ऑफिस का काम बहुत अच्छी तरह से संभाल पाएंगे। लेकिन कुछ चीजों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं ऐसे में आपको खुद को भावनात्मक रूप से कमजोर पड़ने से रोकना होगा। पैसों के मामलों में ये दिन अच्छा जाएगा क्यूंकि सितारे आपके पक्ष में हैं। वहीं सेहत को लेकर भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं, क्यूंकि वो आज अच्छी रहेगी।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ व्यावहारिक निर्णय ले सकते हैं। आपके साथी की कंपनी का आप भरपूर आनंद लेंगे। नए प्रोजेक्ट की योजना बनाने या शुरू करने का ये सबसे अनुकूल दिन है। जो आपके लिए बहुत सारी संभावनाएं लेकर आया हैं। आज आपका मानसिक दृष्टिकोण इतना अच्छा होगा कि आप कई चीजों को एक साथ संभालने में सक्षम होंगे। जीवन में चीजों को व्यवस्थित करने की मजबूत इच्छा आपमें होगी और इसके परिणामस्वरूप, आप अपने फाइनेंशियल कंडीशन को मजबूत बनाने पर काम करेंगे।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आप आपकी मैरिड लाइफ में किसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ सकता है। ऐसे में ये जरूरी है कि गुस्से में आकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम ना उठाए। आज आप अपनी तार्किक क्षमता का उपयोग गलत दिशा में कर सकते हैं। ऐसे में ऑफिस में कुछ प्रतिकूल हालात पैदा हो सकते है। आज के ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि स्वास्थ्य और संबंधित मामलों पर आपका पैसा खर्च हो सकता हैं। ऐसे मे सेहत की भलाई के लिए थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

ये दिन आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा होगा। लेकिन अपने प्रिय के साथ सामंजस्य को बनाए रखने के लिए आपको अपनी सीमा से परे कोई चर्चा नहीं करनी चाहिए। आज आपकी व्यावहारिक सोच और काम करने का तरीका आपको ऑफिस में तारीफें लूटने में मदद करेगा। आज आप अपने रोजर्मरा के कार्यों को बहुत तेजी से पूरा करने की स्थिति में होंगे। पैसों के मामले में ये दिन बढ़िया है। आज आप काफी लकी रहेंगे और प्रत्याशित एवं अप्रत्याशित ढंग से आर्थिक लाभ कमाएंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए काफी लकी रहने वाला है। जिसमें आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यारभरे पल बिताएंगे। आज आपको करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में नई पार्टनरशिप आज के दिन शुभ फलदायी रहेगी। लंबे समय से अटका पैसा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत के लिहाज से भी आपका दिन बिना किसी परेशानी के गुजरेगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:36

शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अपने व्यक्तिगत जीवन में आज आप अपने प्रिय के प्रति सच्चा प्यार और मजबूत लगाव महसूस कर सकते हैं। लेकिन आज आपमें काम करने की कोई इच्छा नहीं होगी। बल्कि आज आप अपने काम से ब्रेक लेकर फुर्सत के पल बिताना चाहेंगे। आज आप आप दूसरों की राय और विचारों को सुनने के मूड में हो सकते हैं। आज का ये दिन वित्तीय मामलों के लिए बहुत अच्छा होगा। लेकिन सेहत के लिहाज से देखें तो आज आप खुद में एनर्जी की कमी महसूस कर सकते है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपके लिए थकानभरा दिन होगा। काम के बोझ तले दबे होने के कारण आप अपनी निजी जिंदगी में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि, भरपूर काम होने के बाद भी आपकी मानसिक स्थिति संतुलित रहेगी। और उत्साह से भरे होने के कारण आपको अपनी लंबित समस्या का समाधान मिल सकता है। लेकिन पैसों के मामलों के लिए ये एक सुस्त दिन लगता है। आप आज ज्यादा पैसा नहीं कमा पाएंगे। भले ही आप सट्टा बाजार या जुए में अपनी किस्मत आजमाएं, लेकिन वहां भी आपको विफलता मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

निजी संबंधों में आज आलोचनाओं से बचने में ही समझदारी है। वरना आप समस्याओं से घिर सकते है। ऑफिस में आपके आस-पास के लोग आपके काम करने के तरीके को लेकर संदेह कर सकते हैं। चाहे घर हो या ऑफिस में, आज आप पर दूसरों के विचारों का प्रभाव रहेगा। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि हर कोई आप का विरोध कर रहा है या आपके खिलाफ जाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन यदि आप उचित ढंग से सब कुछ संभालते हैं, तो कोई मुद्दा नहीं होगा। आज आप निकटतम और प्रियजनों पर पैसा खर्च करेंगे। जिससे आपको बेहद खुशी मिलेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Horoscope Today 25th September 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 25th September in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, September 24, 2022, 16:53 [IST]
Desktop Bottom Promotion