26 August Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए बन रही है शुभ स्थिति, क्या है आज आपके भाग्य में

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा खुशियों की बहार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपनी ओर से जमकर मेहनत करते रहें आपको किस्मत का साथ जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। माता को कष्ट संभव है जिसके कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। आज छोटे भाई या बहन की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे तनाव भरे माहौल में आपको कुछ राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार है। बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। ग्रह गोचर की दशा के कारण आपको अच्छे के साथ बुरे फल की भी प्राप्ति हो सकती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। दफ्तर में आपकी किसी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। आज बॉस आप से बेहद नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होने के आसार है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। हो सकता है जीवनसाथी आपके किसी फैसले से सहमत न रहें। पैसों की बात करें तो आपको बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत ठीक रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने होंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। हो सकता है बॉस आपकी मेहनत पर गौर न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी बाधा आ सकती है। आज आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि बाहर की टेंशन आप घर न लाएं। बच्चों के साथ पर्याप्त समय बिताने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम का दबाव और थकान आज आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: दोपहर 1:50 से शाम 4:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अपने रिश्ते को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कम प्रयास में आज आप अच्छा धन कमा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आज दफ्तर में आपके कार्यों की भी खूब प्रशंसा होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। दफ्तर में काम में आपका मन नहीं लगेगा और तय समय पर आप अपने काम पूरे नहीं कर पाएंगे। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो कार्यस्थल पर आपकी स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको को नया अवसर मिल सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार भी हो सकता है विशेष रुप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो पिता को स्वास्थ संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज वाहन का प्रयोग आपको सावधानी से करने की जरूरत है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपका आर्थिक पक्ष आज ठीक रहने वाला है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में राहत की स्थिति बन रही है खासतौर पर अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे आपको उतना ही अच्छा फल मिलेगा। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों की कमी के कारण आपके कई कार्य अधूरे रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के बड़ों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप खुलकर अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इन्फेक्शन होने की आशंका है। आप लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले समझदारी से लें। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से कोशिश करने की आवश्यकता है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको गलतियां करने से बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों की चिंता कुछ बढ़ सकती है। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है खासतौर पर नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की होने की प्रबल संभावना है। काम से जुड़ी विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। दफ्तर में आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। दवा के कारोबारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का वातावरण आज बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा खासतौर पर भाई बहनों का सहयोग मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको किडनी से संबंधित कोई परेशानी है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में आप को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आपने कोई कर्ज लिया है तो जल्द से जल्द उसे चुकाने का प्रयास करें। इसके लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज कुछ नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। बेहतर होगा आप दूसरों के कहने पर अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। निवेश से जुड़े मामलों में आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें, साथ ही एक दूसरे पर आपको अपना भरोसा भी मजबूत करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय आज आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करना होगा अन्यथा आपके गलत शब्द आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। दफ्तर में आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती है। बेहतर होगा आप अपने सभी काम पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर के साथ अनबन से बचने की सलाह दी जाती है। साथ ही आंख आंख मूंदकर अपने साझेदार पर भरोसा करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो खराब सेहत की वजह से आज आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा खासतौर पर होटल रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं लकड़ी के कारोबारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और आप समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। अपने बॉस के गुड बुक में आने के लिए आपको और मेहनत करने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:25 तक

Story first published: Thursday, August 26, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion