26 March Horoscope: इन राशियों पर प्रसन्न रहेंगी आज देवी लक्ष्मी, होगा धन लाभ

कैसा रहेगा आपका आज का दिन अच्छा या बुरा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो जल्दबाजी में ऐसे फैसले लेने से बचें। ग्रहों की बदली हुई चाल कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रही है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को यदि दफ्तर में कोई बड़ा काम सौंपा गया है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है, अन्यथा परिजनों के साथ आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। सेहत की बात करें तो आपका कोई पुराना रोग उभरने के आसार हैं। बेहतर होगा अपने स्वास्थ्य के साथ आप खिलवाड़ न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही मार्केट में आपकी छवि भी खराब हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में वर्कलोड अधिक रहेगा। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। यदि आप तरक्की पाना चाहते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करना होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। यदि कुछ समय से आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है तो आज आपको इस चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपकी माता की सेहत में सुधार आएगा। यदि आपको देर रात तक जागने की आदत है जो आपको इससे जल्द से जल्द बदलने की जरूरत है। समय पर रात को सोएं और सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आज आपको अपने साथी को और अच्छी तरह से जानने और समझने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर तक भूखा रहने की आपकी आदत के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी के साथ अहंकार और टकराव से बचें अन्यथा आपका दिन व्यर्थ की चीजों में ही नष्ट हो जाएगा। आपको अपने व्यवहार और वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आपको इसका अच्छा परिणाम जल्द ही मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरी करने वाले लोगों को आलस्य का त्याग कर अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। आज आप समय का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो सोच समझ कर अपना फैसला लें। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। मन में अनावश्यक चिंताएं रहेंगी, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी कमजोर रहने के आसार हैं। आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। हालांकि आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आपको कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में संभलकर रहना होगा। यदि आप बड़ा निवेश करने वाले हैं तो इसके लिए यह समय उचित नहीं है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। बेवजह की बातों पर क्रोध करने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। यदि पार्टनर के साथ किसी कारण वर्ष आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके संबंध में सुधार आ सकता है। आपके साथी के व्यवहार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप भी अपना गुस्सा भूल कर प्यार से उनकी ओर अपना हाथ बढ़ाएं। यदि आप विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो जल्द ही आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चों की शिक्षा पर आज आपका धन खर्च हो सकता है। अगर स्वास्थ्य की बात की जाए तो आपको आंखों में जलन, दर्द आदि जैसी शिकायतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आज आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। बेहतर होगा आप इसी तरह आगे भी परिश्रम करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। यदि हाल ही में अपने कोई नया काम शुरू किया है तो आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह के उतार-चढ़ाव से आपको घबराने की जगह इनका सामना डटकर करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत में गिरावट आ सकती है। यदि आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि हाल ही में आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आया है तो आज बात कुछ आगे बढ़ सकती है। जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। कम प्रयास में आज आप ज्यादा धन कमाने में सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। व्यापार से जुड़े जातक बड़े मुनाफे के लिए छोटे मुनाफों को अनदेखा करने की गलती न करें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। हालांकि आज दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहने वाला है, लेकिन आपकी मेहनत और लगन देखकर उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जल्द ही आपको अपनी इस मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपका अनावश्यक क्रोध आज आपके घर की शांति को भंग कर सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको खांसी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

लकड़ी, लोहे, किराना, स्टेशनरी आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। मां लक्ष्मी की कृपा से आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यह सब आपके सही आर्थिक फैसलों का ही नतीजा है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो किसी पुरानी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है, विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। यदि नौकरी में कोई समस्या आ रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। आप मन लगाकर अपने काम कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। यदि आप प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अच्छा है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। उनके सुझावों को अनदेखा करने की भूल न करें। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खुद के लिए भी समय निकालना होगा। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी जरूरी है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर के सदस्यों पर बेवजह क्रोध करने से बचें अन्यथा आज आप अपनी मानसिक शांति भंग कर बैठेंगे। साथ में परिजनों के साथ आपका रिश्ता भी बिगड़ सकता है, विशेष रुप से माता-पिता आपके ऐसे बर्ताव से काफी दुखी रहेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनकी अच्छी देखभाल करने की जरूरत है। यदि आप सरकारी विभाग में कार्यरत है तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको ध्यानपूर्वक अपने काम निपटाने की सलाह दी जाती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

Story first published: Saturday, March 26, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion