26 May Horoscope: गुरुवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा कुछ खास

दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार, पारिवारिक जीवन आदि से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

भावनात्मक रूप से आज आप बहुत ही मजबूत रहेंगे और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत का उचित फल आपको पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। इसके अलावा आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों की स्थिति भी मजबूत होती नजर आ रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज आप परिजनों के साथ शांत भरे दिन का आनंद उठाएंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवन के हर क्षेत्र में आज आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने के आसार हैं। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आज आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड़ आ सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता खत्म होगी और उनकी सेहत में बड़ा सुधार आने के आसार हैं। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थय की करें तो आप समय पर सोने और सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें। इससे आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

लंबे समय से आप अपनी जॉब बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। आप अपनी तलाश शुरू कर दें, जल्द ही आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने के आसार है। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप सकारात्मक रहें और परिश्रम करते रहें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपकी शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की बात करें तो आपका खर्चीला स्वभाव आपको मुसीबत में डाल सकता है। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें जो आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आज आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सकारात्मक रहें और पूरे आत्मविश्वास के साथ यह साक्षात्कार दें। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर आज काम का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार है। ऐसे में आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार करने वाले लोगों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी समस्या का समाधान जल्द ही होगा। आप बस धैर्य से काम लें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। यदि घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की जरूरत है। यदि लंबे समय से आपको हाथों और पैरों में दर्द की शिकायत हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। यदि कुछ दिनों से आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की आवश्यकता है। आप प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान दें, साथ ही आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की सलाह दी जाती है। यदि घर का माहौल ठीक नहीं है तो आपको विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचने की सलाह दी जाती है। शांत रहकर आप मसले को सुलझाने का प्रयास करें। इसके अलावा अपने बड़ों की सलाह अनुसार ही चलने में आपकी भलाई है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक कुछ मेहमानों के घर आने से उनकी आवभगत में आपका काफी धन खर्च होने के आसार हैं। हालांकि किसी को भी प्रभावित करने के लिए आप अपने बजट से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। अगर आपको लीवर से संबंधित कोई बीमारी है तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा काम में आपका ठीक से मन नहीं लगेगा। अपने निजी जीवन की परेशानियों को आप अपने काम पर हावी न होने दें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे व्यर्थ की चीजों में नष्ट करने से बचें। अगर आप व्यापारी है और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपके मार्ग में आर्थिक दिक्कतें आ रही हैं तो जल्द ही आपकी समस्या का अंत हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता ठीक रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों पर राई का पहाड़ बनाने से बचें। आज जीवनसाथी कुछ उदास महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आप उनके लिए कुछ बढ़िया करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो देर तक धूप में रहने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। बेवजह मन उदास रहेगा और किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप अपनी दिनचर्या में ध्यान शामिल करें। इसके अलावा रोजाना अपने दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के व्यायाम से करें। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। वहीं व्यापारी वर्ग को आज कोई भी महत्वपूर्ण डील करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। हालांकि आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की गलती न करें। इससे आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज लंबित कार्यों का बहुत कुछ कम हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, खासतौर पर अगर आप लोहे के कारोबारी है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त और भागदौड़ भरा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपकी थकान और कमजोरी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप ज्यादा समय बिता पाएंगे। इसके अलावा वे आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेवजह की बातों को लेकर कहासुनी से बचें और एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी से अधिक खर्च न करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। अगर आप सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करते हैं तो आज सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आ सकती है। बड़े व्यापारियों को दूसरों के कहने पर अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचने की जरूरत है नहीं तो आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में छोटी सी गलती पर आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपके मार्ग में कई बाधाएं आ सकती हैं। आपके आत्मविश्वास में गिरावट आने की भी संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार हैं, जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। सेहत के मामले में दिन कुछ बेहतर रहने वाला है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हालांकि आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपका सख्त रवैया आपको उनसे दूर कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आप बचत पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने के आसार हैं। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों की ओर से आज आपको कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है जिसे पाकर आप काफी भावनात्मक महसूस करेंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए नए अफसरों से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े इस जातक आज बहुत ही समझदारी से अपने व्यवसायिक फैसले लेंगे जिनके अच्छे नतीजे मिलने की आपको प्रबल संभावना है। यदि आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या है तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

Story first published: Thursday, May 26, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion