Latest Updates
-
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके
26 August Horoscope: धनु राशि वालों को मिलेगी आज कोई अच्छी खबर, ये राशियां भी रहेंगी लकी
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
बातचीत में कुशलता आज आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटा-मोटा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बड़े फायदे के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप भावनात्मक रूप से कुछ कमजोर महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको मांसपेशियों में खिंचाव आदि जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपको मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होगी। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। जीवनसाथी का गलत रवैया आपको परेशान कर सकता है। आज आपके बीच कुछ कहासुनी भी हो सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। जरा सी चूक आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ समय से आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आपको समय रहते संभलने की आवश्यकता है। सबसे पहले एक दूसरे पर आप अपना भरोसा बढ़ाने का प्रयास करें। इसके अलावा आपको एक दूसरे के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों पर लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। उच्च अधिकारी आज आपसे कुछ नाखुश नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति को लेकर प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपको अपने मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आप पर वर्क लोड अधिक रहे। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का दबाव भी आप पर बना रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपका पूरा ध्यान आपके पारिवारिक जीवन पर ही रहेगा। यदि काफी दिनों से आपने अपनों के साथ अच्छा वक्त नहीं बिताया है तो हो सकता है आप कुछ बढ़िया प्लान करें। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। दफ्तर में काम का बोझ हल्का रहेगा। आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी रुकावट आने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो फिट और एक्टिव रहने के लिए आप खेलकूद में हिस्सा लें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। हालांकि आपको किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने बड़ों से सलाह लेकर ही अपना फैसला लेना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन लाभ हो सकता है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा होने के आसार हैं। सेहत से जुड़ी छोटी सी छोटी परेशानी को भी आप अनदेखा करने की गलती न करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर का माहौल शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आपको पहल करनी चाहिए। बेहतर होगा आप प्यार और शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। अपने बीच दूरियां बढ़ने न दें। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और परिश्रम करने की आवश्यकता है। जल्द ही आपके लिए कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों का करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। वहीं व्यापारियों को भी आज कोई नई डील करने का अवसर मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बेहतर होगा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। दूसरों की बातों से प्रभावित न हो। अपना भला बुरा आप अच्छी तरह समझते हैं। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा, ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। छोटे से छोटे काम को भी ध्यान पूर्वक करें और गलतियां करने से बचें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आपका बनता हुआ काम बीच में अटकने से आर्थिक नुकसान होने के आसार हैं। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आप काफी सकारात्मक रहेंगे। दफ्तर में आप अपनी मेहनत के बल पर उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आपके कामकाज में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप घर की सजावट में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। इसके अलावा आप इससे जुड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:22
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। बेहतर होगा आप कोई भी फैसला लेने से बचें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण आने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा दूर होगी। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे, साथ ही आपको अपने गुरुजनों का भी सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा आज धन हानि के भी संकेत मिल रहे हैं। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में आप सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है और आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती भी करेंगे। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है, साथ ही अपनों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। आपको कर्ज और उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको कोई इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें, साथ ही बॉस के दिए हुए सुझावों पर भी आपको गौर करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पिता की सेहत में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications