26th December Horoscope: ईश्वर की विशेष कृपा रहेगी आज इन राशि वालों पर

आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत और किसे मिलेगी अपार सफलता, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप व्यापारी ह तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी रुकी हुई योजना आगे बढ़ सकती है और आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपके पास कुछ नए अधिकार भी होंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। आज माता की ओर से लाभ संभव है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। तनाव मुक्त रहकर ही आप सेहतमंद रह सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:11

शुभ समय:प्रातः 4:30 बजे से 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें नहीं तो आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। इसके अलावा खुद से जुड़ी गुप्त बातें भी

ज्यादा इधर-उधर करने से भी आपको बचने की जरूरत है। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार आ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी लेटलतीफी बॉस का मूड खराब कर सकती है। व्यापारियों को अपने महत्वपूर्ण फैसले स्वयं लेने की जरूरत है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। सेहत की बात करें तो आज कान से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:19

शुभ समय:सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपके दिए गए सुझावों को भी महत्व दिया जाएगा। आज बॉस आपकी सकारात्मकता और मेहनत से काफी प्रभावित नजर आएंगे और इसका अच्छा फायदा जल्द ही आपको मिलने के आसार है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज अच्छा मुनाफा लग सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। पैसों को लेकर चल रहा प्रयास सफल हो सकता है। आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी। हालांकि आर्थिक मामलों में आप जल्दबाजी न करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको इस बदलते मौसम में अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

छोटे व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आज आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का भी मौका मिल सकता है। जल्द ही इसका सकारात्मक प्रभाव आपके कामकाज पर पदेखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है जिसकी वजह से आपका काम भी प्रभावित होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अधिक बचत कर पाएंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपको पहल करने की आवश्यकता है। जब बात अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। काम से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। अतीत में किए हुए निवेश का दुगना फायदा आपको मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी का समर्थन आपको मिलेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भरोसा बढ़ेगा। आज आप भविष्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:22

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपके दिन भर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। आपका काम आपकी योजना के अनुसार पूरा न होने के कारण आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप अपने काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे। व्यापार वर्ग यदि बड़ा निवेश करने वाले हैं तो उससे जुड़ी सारी जानकारियां अच्छी तरह प्राप्त कर लें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी सेहत या शिक्षा को लेकर आज आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें आपको अपनी सेहत को नजरअंदाज करने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। जल्द ही आपका काम शुरू होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे में दोस्तों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आज शराब पीकर आप वाहन का प्रयोग करने से बचें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आज संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपके बीच का रिश्ता गहरा और मजबूत होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बच्चों की शिक्षा पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें दफ्तर में आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है जिसमें आपका अनुभव कम है। ऐसे में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका काम तय समय पर पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है, खासतौर पर यदि आप लोहे के व्यापारी हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आप संभलकर रहें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े लोग यदि आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखना होगा। आपकी फिसली जुबान के कारण आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। ऐसे में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। पैसों के मामले में आप लकी रहेंगे। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में निवेश करने से बचने की जरूरत है नहीं तो आपका पैसा अटक सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज कोई नई चुनौती खड़ी हो सकती है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सूझ बुझ से काम लेना होगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप उनके लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ ही बढ़ सकता है। हालांकि आपको उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा, इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। वहीं व्यापारियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। भाई बहनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह की अनबन आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। अनावश्यक खर्चे होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। हालांकि आपको बेवजह की चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपकी परेशानियां और बढ़ सकती है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने के कारण आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। सेहत की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ने से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:20

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

Story first published: Monday, December 26, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion