26th February Horoscope: मकर राशि वालों के जीवन में आएगी आज खुशहाली, क्या है आपके भाग्य में?

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:14

शुभ समय:प्रातः 5 बजे से दोपहर 2:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। परिजनों और दोस्तों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई समस्या नहीं होने देंगे। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। साथ ही उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:6

शुभ समय:दोपहर 12:15 से शाम 7:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आपको कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि संभव है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों का जबरदस्त आर्थिक फायदा होगा। आप अपना कामकाज आगे बढ़ाने की भी योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के सदस्य की एकता भंग हो सकती है। बेहतर होगा बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने न दें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:26

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो आज आपका काम पूरा हो सकता है। साथ ही आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने की संभावना है। आज आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। जहां तक आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना छोटा से छोटा काम भी बहुत ही ध्यान से करने की आवश्यकता है। यदि आज आपसे लापरवाही होती है तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 6:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि हाल ही में आपकी कोई सर्जरी या ऑपरेशन हुआ है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। दफ्तर में बॉस के सामने आप ठीक से व्यवहार करें। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। काम के साथ-साथ आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका लापरवाह रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:21

शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होना चाहिए। बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग करना चाहिए। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। खुद को ऊर्जावान और तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। आज कोई भी आर्थिक लेनदेन करने से बचें। दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें ला। आपको उनकी गलतियां निकालने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर फोकस करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। अगर आप तो व्यापारी हैं और आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घरेलू मुद्दों को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। यदि आपको घर के किसी सदस्य की बात बुरी लगती है तो आपको धैर्य बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको पछतावा हो। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बेवजह के खर्चे करने से बचें। दफ्तर में आपको समय का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी कागजी काम जल्दबाजी में करने से बचने की आवश्यकता है। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आज आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:25

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको ओवरकॉन्फिडेंस से भी बचना होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। विशेष रूप से अगर आप लोहे के कारोबारी हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:30

शुभ समय:प्रातः 5:45 से दोपहर 12:35 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप कानूनी मामले में फंस सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें और बेवजह की बातों से दूर रहें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने का प्रयास करें। साथ ही आज आपको बहुत ही तोलमोल कर बात करने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर पर आपको अपना भरोसा मजबूत करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

काफी दिनों बाद आज आपको अपने माता-पिता के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका दिन उनकी सेवा में गुजरेगा। आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा समय रहते संभल जाएं। दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही ध्यानपूर्वक अपना कार्य करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:8

शुभ समय:प्रातः 4:30 से दोपहर 3:30 तक

Story first published: Sunday, February 26, 2023, 0:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion