Latest Updates
-
Bihar Original Style Champaran Mutton Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाली मटन करी -
Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत कल, नोट करें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व -
Monsoon Special Onion Pakoda Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे और चटपटे पकौड़े -
July 2026 Vrat Tyohar: गुप्त नवरात्रि से लेकर देवशयनी एकादशी तक, देखें जुलाई महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट -
July Horoscope 2026: जुलाई में चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत, मिल सकती है कोई बड़ी गुड न्यूज -
वेनेजुएला में भूकंप से पहले ही गूगल ने भेज दिया था अलर्ट, क्या आपके फोन में ऑन है यह सेटिंग? ऐसे करें चेक -
The Original Method Mutton Curry Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा जायकेदार मटन -
Ashura Ki Namaz And Dua: 10 मुहर्रम की नमाज और दुआ पढ़ने का तरीका, जानें आशूरा की नमाज में कितने रकात होती है -
Muharram 2026: मुहर्रम क्यों मनाया जाता है? जानें कर्बला की जंग और इमाम हुसैन की शहादत का इतिहास -
Energy Drink Badam Milk Recipe: घर पर बनाएं सेहत से भरपूर बादाम वाला दूध
Horoscope Today 26th January 2023: Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi
बसंत पंचमी के इस पावन मौके पर किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझ कर लेना होगा अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार है, लेकिन आप अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आपको उनकी शिक्षा से जुड़ी कोई चिंता सता सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका बुरा असर आपके कामकाज पर पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप जमकर मेहनत करें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने अनियंत्रित क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रात:4 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सतर्क रहना होगा। विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो जरा सी भी लापरवाही न करें। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देना होगा। आपका लापरवाह रवैया अपनों को दुखी कर सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 3:40 से रात्रि 9:10 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो आपको बहुत ही सोच समझकर काम लेना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस की गर्म मिजाजी आपको परेशान कर सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। हालांकि आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। इससे केवल आपका समय नष्ट होगा, साथ ही सेहत से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आपके कारोबार को एक नई दिशा मिले सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन विवादस्पद रहने के आसार है। किसी तीसरे की दखलंदाजी की वजह से आपके बीच खटास आ सकती है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। दफ्तर में अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11:35 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
परिवारिक मोर्चे पर आज का दिन तनावपूर्ण रहने के आसार है। झगड़े झंझट और बहसबाजी से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि अपने खर्चों की लिस्ट में आपको कटौती करने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अचानक सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 29
शुभ समय: शाम 3:55 से 6:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो आप उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। कल तक के लिए आप अपना कोई भी काम न टालें। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। आज धन हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आप लापरवाही न करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप अपना कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर के बड़ों के साथ आप विनम्रता से पेश आएं। यदि आपके बड़े आप से जुड़ा कोई फैसला लेते हैं तो आपको उनका सम्मान करना चाहिए। दफ्तर में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। यदि लंबे समय से किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आज आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
शुभ समय:शाम 4:20 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में यदि कोई समस्या चल रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। शौक मौज पर आज आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। यदि आप देर तक लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:10
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपनी सूझ बुझ से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को मिले-जुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपका भविष्य सुरक्षित होगा। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बातों पर झगड़े झंझट से बचें। इससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 4 बजे से 7 बजे तक
Disclaimer: जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है और सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और हमारा एकमात्र उद्देश्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी जानकारी और धारणा का अभ्यास या कार्यान्वयन करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications