Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
26 June Horoscope: इन राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम
अगर आप अपने दिन भर की सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल आपको मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। आपके लिए तरक्की का द्वार खुल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। टैक्स से जुड़े मामलों में आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। सेहत की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपके व्यवहार में बड़ा परिवर्तन आ सकता है। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपको क्रोध और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। घर हो या कार्यस्थल आज आप विवादों में पड़ने से बचें। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन आप बचत पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। दफ्तर में बॉस की ओर से कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। बेहतर होगा आप उनकी बातों पर गौर करें। व्यापारियों को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। यदि कुछ समय से आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय:दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अतीत में किए हुए मेहनत का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। दफ्तर में आपके प्रमोशन की खुशखबरी आज आपको मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो हो सकता है आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहे, लेकिन आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी, साथ ही आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन भी कर सकते हैं। घर का माहौल शांत रखने के लिए आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। इसके अलावा अपने बड़ों के साथ सम्मान से पेश आएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको सिर दर्द या अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी है तो आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है, विशेष रूप से यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आप जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप उच्च शिक्षा को लेकर कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज बॉस आपसे नाखुश नजर आएंगे और आपको उनके गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में आज अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। यदि लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो आप समझदारी से काम लें। वाद-विवाद से नुकसान आपका ही होगा। आप कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय:प्रातः 4:05 से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। घर में कुछ मेहमानों का भी आना हो सकता है जिससे वातावरण और खुशनुमा हो जाएगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी के बर्ताव में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। पैसों के मामले में ज्यादा गड़बड़ी करने से बचें, विशेष रूप से दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को अपनी महत्वपूर्ण फाइलें संभलकर रखने की सलाह दी जाती है। आज उनके गुम होने से आपके किसी कार्य में बाधा आने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। यदि आपको सीने में जलन दबाव आदि जैसी समस्याएं होती हैं तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। आपको उनके मन की बात जानने की कोशिश करनी चाहिए। एक दूसरे को आप जितना ज्यादा समय देंगे आपके रिश्ते में उतनी ही मजबूती आएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कोई अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी काम करने से बचें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। अगर लंबे समय से आप घर में पूजा पाठ, हवन आदि कराने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन उचित है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आप मन लगाकर अपने सारे काम पूरे करेंगे। आज आपको वजनदार चीजें उठाने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
परिवारिक मामलों में आपको बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें तो बेहतर होगा। इससे आपकी घरेलू परेशानियां और बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी अनबन हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। क्रोध और अहंकार से दूर रहें अन्यथा आपका काम प्रभावित हो सकता है, साथ ही इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको बड़ा फायदा होने की संभावना है। पैसों की स्थिति औसत रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपकी थकान और कमजोरी पड़ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कम प्रयास में भी आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। आपकी सकारात्मकता और उर्जा देखकर आपके सहकर्मी भी काफी प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप अनाज से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी और आज और जमकर खरीदारी भी करेगी। सेहत की बात करें तो आपके बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापारियों की अच्छी प्रगति हो सकती है। आज आपके कामकाज में रफ्तार आएगी और काफी समय से पेंडिंग कार्य भी पूरे होंगे।
दफ्तर में की तारीफें मिलेंगी। आज सहकर्मियों के बीच आपकी स्थिति मजबूत होगी। यदि आप इसी तरह मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सुख सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इसके अलावा आपको उधार लेन-देन से भी बचना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। आपको उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में सुधार आ सकता है। आज आपको पर्याप्त आराम भी मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। आज आपको अपने व्यवसायिक फैसले समझदारी से लेने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आज अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर दबाव बढ़ सकता है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा आज आप किसी कीमती वस्तु की भी खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। बेवजह शक करने की आपकी आदत के कारण आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है, विशेष रूप से यदि आप सिंगल है तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन बड़े झगड़े में बदल सकती है। इसके अलावा आपके प्रिय के स्वास्थ्य में भी गिरावट आने के आसार हैं। बेहतर होगा आप एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। व्यापार से जुड़े लोग यदि आप बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके मार्ग में बाधा आ सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो इस तरह के मामलों में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप वर्तमान नौकरी पर अच्छी तरह से फोकस करें, आपको जल्द ही अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है, खासतौर पर अगर आप होटल या रेस्टोरेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोना चांदी, खाने पीने की चीजें आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आज घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। किसी करीबी की ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। यदि आपको लिवर से जुड़ी शिकायत है तो खानपान में लापरवाही न करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











