Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
26th November Horoscope: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन की काफी प्रशंसा होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज बॉस आपको कोई अच्छी खबर भी दे सकते हैं। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ते रहें। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको अपनी आर्थिक योजनाओं को गुप्त रखने की सलाह दी जाती है। पैसों से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आगे बढ़ने का यह काफी सुनहरा मौका हो सकता है। बेहतर होगा आप इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपको अपने प्रिय का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। पढ़ाई लिखाई का दबाव बढ़ने से आज आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं। हालांकि आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और मेहनत करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम करने से बचने की आवश्यकता है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आज आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती हैऔर इसका गलत नतीजा आपको भविष्य में भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामले में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपका ऐसा कोई काम पेंडिंग है तो उसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको रोजाना व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग सकता है। आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिलने के आसार है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आएगा। यदि आप पर कर्ज का दबाव है तो आज आपको इससे छुटकारा मिल सकता है। काफी दिनों बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको धन लाभ हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपका गलत बर्ताव अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपके रिश्तों में तनाव बढ़ने के आसार हैं। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार में नरमी लाने का प्रयास करें अन्यथा देर हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन जल्दबाजी में न करें तो बेहतर होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको ओवर टाइम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी इस मेहनत का फल आपको पदोन्नति के रूप में जल्द ही मिलेगा। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं।।अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपकी किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपका काम सुचारू रूप से पूरे होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग न करें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा और छोटे आपकी बात का मान रखेंगे। अपनों का साथ पाकर आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी मेहनत से अच्छा धन कमा सकते हैं। यदि आप पर कोई कर्ज है तो जल्द ही इससे आपको मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने पड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अच्छी तरह सोच विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति कि तो आज आपका आर्थिक प्रयास सफल होने के आसार है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कड़े परिश्रम के बावजूद यदि आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको आगे बढ़ने की जरूरत है। नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए यह समय उचित है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज छोटी दूरी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। इससे नुकसान आपका ही होगा। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आप एक दूसरे के साथ जितना अधिक समय बिताएंगे आपके बीच का प्रेम उठना गहरा होगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। सहकर्मियों की कमियां निकालने से बचें। व्यापारियों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामले में आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो इस बदलते मौसम में आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखने जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है, साथ ही आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। यदि हाल ही में आपने कोई जोखिम भरा फैसला लिया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। परिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आज आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। आज अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:22
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप अविवाहित है तो आज आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। आज आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। वहीं व्यापारियों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आज आपको कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको हाथ या पैर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12: 25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि काफी दिनों से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। अपनों के साथ आप पर्याप्त समय बिताएंगे। इसके अलावा उनके लिए तोहफे आदि भी आप खरीद सकते हैं। पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण और अच्छी सलाह भी मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। अपने अच्छे व्यवहार और बढ़िया प्रदर्शन के बल पर आप अपनी स्थिति मजबूत कर पाने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होगा, विशेष रूप से यदि आप कपड़े के व्यापारी हैं तो आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











