Just In
- 49 min ago हीरामंडी की प्रीमियर पर सितारों सा झिलमिल वाइट शरारा सेट पहन पहुंची आलिया भट्ट, लाखों में हैं कीमत
- 2 hrs ago Real Vs Fake Shampoo : आपका शैंपू असली है या नकली, इन ट्रिक्स से पता करें अंतर
- 3 hrs ago Eggs Freeze कराएंगी मृणाल ठाकुर, कौन और कब करवा सकता है एग फ्रीज जानें यहां
- 5 hrs ago प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है या मिसकैरेज की तरफ इशारा, जानें यहां
Don't Miss
- News CG: विरासत टैक्स मामले में कांग्रेस पर बीजेपी का कटाक्ष, सीएम विष्णुदेव साय बोले- यह बेहद शर्मनाक है
- Movies VIDEO: उर्फी जावेद फिर अजीबोगरीब हालत में दिखी, हाथ में पहना खाना रैप पेपर और टांगो में...
- Education CISCE 12th Result 2024: आईएससी 12वीं परिणाम 2024 कैसे डाउनलोड करें? यहां देखें स्टेप्स
- Technology इस दिन होने जा रहा Apple का स्पेशल इवेंट, नए iPad के साथ इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री
- Finance Bengaluru Lok Sabha Election 2024: फ्री Rapido,बीयर.! वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटर्स को दिए जा रहे ऑफर्स
- Travel 5 दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा शिमला का 'द रिट्रीट', क्या है यह और क्यों रहेगा बंद?
- Automobiles करोड़ों की संपत्ति का मालिक, लग्जरी कारों का कलेक्शन, फिर भी Maruti की इस कार में चलते दिखे Rohit Sharma
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
26th September Horoscope: नवरात्रि का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, क्या लिखा है आपके भाग्य में ?
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपकी लव लाइफ आपके रूखे व्यवहार के कारण प्रभावित हो सकती है। इससे आपका साथी भी आपसे नाराज हो सकता है। आज आपको अपने मूड में आने वाले उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने का सुझाव दिया जाता है। सेहत की दृष्टि से ये दिन औसत दिखता है। बिजनेस करने वालों को साझेदारों के साथ बातचीत के दौरान विनम्रता से पेश आना होगा। वहीं नौकरीपेशा लोग कुछ अलग और अधिक पाने की चाह में नए अवसर तलाश सकते है। आज का दिन नियमित काम करने के लिए तो उपयुक्त है लेकिन अहम जिम्मेदारियां उठाने के लिए ये दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन प्रेम संबंधों के मामलों में बढ़िया रहेगा। आपके और आपके साथी के बीच आज बेहतर सामंजस्य देखने को मिलेगा। करियर के मामले में आज आप अत्यधिक निर्णायक और आत्मविश्वासी रहेंगे। आपकी ये खूबी आपके काम की गति को बढ़ाने और आपको अधिक कुशल बनाने में मददगार साबित होगी। आज आपकी क्रिएटिव एनर्जी हाई लेवल पर होगी, ऐसे में आप खुद को अच्छे मूड में पाएंगे। वैसे देखा जाए तो आज का ये दिन अगले महीने की योजनाएं बनाने के लिए अच्छा है। यदि आपने अभी तक शेयर बाजार में निवेश नहीं किया है, तो इस दिशा में कदम बढ़ाने का ये सही दिन है। भाग्य आपके पक्ष में है, ऐसे में आप आज अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में सक्षम होंगे। सेहत के मामले में भी सितारे आज आपके पक्ष में होंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्रेम संबंध के मामले में ये आपके लिए अच्छा दिन बीतने वाला है। आप अपने प्यार के साथ अधिक समय बिताएंगे। हालांकि घरेलू आवश्यकताएं और मांगें आज आपके दिमाग पर हावी रह सकती हैं। आज आपका स्वभाव तार्किक और व्यावहारिक होगा, जिससे आप मुश्किल कामों को भी अच्छी तरह से संभालने में सक्षम होंगे। बस अपने सुपीरियर्स के साथ बहसबाजी में ना पड़ें। आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन पॉजिटिव रहता नजर आ रहा है। निवेश के जरिए अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। जो लोग प्रोपर्टी में निवेश करना चाहते है उनके लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। सेहत आज आपकी बढ़िया रहेगी, ऐसे में आप अपने हर काम को पूरी ऊर्जा के साथ पूरा कर पाएंगे।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपकी शादीशुदा जिंदगी तनावपूर्ण हालातों से गुजर सकती है। जिस पर काबू पाने के लिए आपको हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आज आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है, जिससे आप अपने खर्चों को अच्छे से संभाल पाएंगे। आज के दिन प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ाने से आपको काफी फायदा होगा। आज आपके दिमाग में कई सारे आइडियाज हो सकते है। अगर आपको लगता है कि कुछ लोगों की संगति करना आपके लिए ठीक नहीं है तो उनके साथ रहकर अपना कीमती समय बर्बाद ना करें। सेहत के मामले में आज आपको अपना खास ख्याल रखना होगा। नहीं तो आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आप आज बहुत बातूनी यानि ज्यादा बोलने वाले बन सकते हैं। आप अपने आस-पास के हर एक व्यक्ति को सुझाव देने के मूड में होंगे। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर कोई आपकी सलाह को ना मानें तो उसे दिल पर ना लें। वैसे आपका ये स्वभाव आपके साथी को भी निराश कर सकता है। इसलिए समझदारी इसी में है कि अपना ज्ञान अपने तक ही सीमित रखें। करियर के लिहाज से ये वीक सामान्य रहेगा। आप आज आलस्य से भरे रह सकते है। ऐसे में आपका काम में मन नहीं लगेगा। आज आप पैसा खर्च करने के नहीं बल्कि बचाने के मूड़ में होंगे। सेहत के मामले में आज सितारे आपके पक्ष में होंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का ये दिन आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। सकारात्मक हालात आपको अपने साथी के करीब जाने का मौका देंगे। आज आप हर तरह की परिस्थितियों को अच्छे से संभालने का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर आज आपका स्वभाव बहुत ही न्यायिक और सटीक हो सकता है। आप आज बहुत उत्साह के साथ काम करेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने की संभावना है, बल्कि आज आपके कोई नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। वहीं सेहत के लिहाज से भी आज का ये दिन बहुत अच्छा बीतेगा। जिसमें आप खुद को चुस्त-तंदुरूस्त महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:29
शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बात प्रेम संबंध की करें तो सितारों के अनुकूल प्रभाव के कारण आपके और आपके साथी के बीच आज सभी गलतफहमियां दूर हो सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी पाने की कोशिश कर रहे है, उन्हें अपने इस सपने को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आप आज कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से खुलकर बातचीत कर सकते हैं। इससे आपको मुश्किल हालातों से निपटने करने का रास्ता मिलेगा। पैसों के मामले में आज आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं, क्यूंकि स्थिति नियंत्रण में होगी। आज आपकी रूचि सामाजिक गतिविधियों की तरफ बढ़ सकती है। आज आप सेहतमंद जिंदगी का आनंद लेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:38
शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का ये दिन औसत रहेगा। आपकी लव लाइफ के लिए ये दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। क्यूंकि आपकी अपने प्रिय से अनबन हो सकती है और इस कारण आपका प्रिय आपसे नाराज हो सकता है। हालांकि ऑफिस में आज का ये दिन काफी अच्छा गुजरेगा। लंबित प्रोजेक्ट पूरे होने पर आप राहत का अनुभव करेंगे। आज खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन इनकम का सोर्स बना रहेगा। आज का दिन भविष्य की योजनाओं पर काम करने का है, इसलिए बाकी सारा तनाव भूलाकर सिर्फ अपने भविष्य पर फोकस करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धनु राशि के जातकों के लिए आज का ये दिन उतम रहेगा। लगातार बढ़ रहे आलस्य को खत्म करने के लिए आज से आप अपनी दिनचर्या में कुछ आवश्यक बदलाव करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना मिलेगी। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में आज का ये दिन तनावभरा हो सकता है। आपके दबंग स्वभाव के कारण आपका साथी नाराज हो सकता है। आज का ये दिन यात्रा के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। वहीं सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए आज आपको जंक फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय:दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि के लोग आज अहंकार से संबंधित मसलों को लेकर अपने साथी के साथ तुनकमिजाजी हो सकते है। ऐसे में आज आपको अपने साथी के साथ बिना मतलब की बहस ना करने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आज आपको लिखित और मौखिक कौशल का प्रयोग करने की जरूरत होगी। आपको फोन पर या ईमेल से संपर्क साधने में अपना अतिरिक्त समय गंवाना पड़ सकता है। ये दिन सेहत की दृष्टि से भी अच्छा है। दिन बीतने के साथ ही, आप अच्छे मूड में होंगे। ऐेसे में कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपको थकान महसूस नहीं होगी। दिन के पहले भाग में आप पैसों के मामलों को लेकर फोकस रहेंगे। आज आप उन आइडियाज पर काम कर सकते है, जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ दिला सकें। आज आपके लिए सबसे जरूरी अपने परिवार की खुशी होगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:शाम 5:55 से रात्रि 8 बजे तक
कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आज आपके मन में अपनी पुरानी नौकरी को बदलने का विचार आ सकता हैं। व्यवसाय में आज कुछ योजनाएं आपके लिए परेशानी लेकर आ सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते है, तो पार्टनर की बात मान कर किसी डील को फाइनल करना आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। प्रेम संबंधों की बात करें तो आज आपको अपने साथी को हर हाल में खुश रहना होगा। क्यूंकि वो आज किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। अगर आपको अपने करियर या पैसों के मामलों में किसी विशेषज्ञ की सलाह की जरूरत है तो आप अपने माता-पिता से इस संबंध में खुलकर बातचीत करें। वहीं अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आज ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपका तनाव बढ़ें और मानसिक स्थिति प्रभावित हो।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय:सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मीन राशि वालों के लिए आज का ये दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में हालात अनुकूल रहेंगे। आपको हर काम में अपने परिजनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव आज और मजबूत होने की संभावना है। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे है, उन्हें इस संबंध में कोई अच्छी खबर मिलने के आसार है। कार्यस्थल पर हालात आज आपके पक्ष में होंगे। लेकिन आपको अपने आवेगी स्वभाव को नियंत्रण में रखना होगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आमदनी बढ़ाने के लिए आपको अपने प्रयास दोगुनी तेजी से बढ़ाने होंगे। निवेश के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। सेहत के मामले में आज का ये दिन ठीकठाक गुजरेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक