Latest Updates
-
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स -
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ? -
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर -
Aaj Kitne Baje Khulega Roza:आज कितने बजे खुलेगा रोजा? नोट कर लें अपने शहर में मगरिब की अजान और इफ्तार का समय -
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिन्होंने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम
27 August Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, ये 2 राशियां भी रहेंगी आज लकी
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से जानें अपने दिन भर का हाल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। पैसों के मामले में आप को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत रखना चाहते हैं तो आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही दूसरों के बहकावे में आकर आप अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है खासतौर पर अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन काफी मजेदार गुजरेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो भागदौड़ के कारण आज आपको काफी थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 5:55 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। लंबे समय बाद एक दूसरे के साथ इतना अच्छा समय बिता कर आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या टकराव से बचने की जरूरत है। आप सिर्फ अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आज आपको अच्छा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई रोग होने की आशंका है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि एक के बाद एक आपके जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की जरूरत है। चिंता से केवल आपका नुकसान ही होगा। अगर आप सूझबूझ से काम लेंगे तो आप अपनी असफलताओं को सफलता में बदल सकते हैं। दफ्तर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आज बॉस आपको कोई अच्छा सुझाव दे सकते हैं। यदि आप उनकी बातों पर अमल करते हैं तो आपके लिए काफी अच्छा होगा। व्यापारिक मामलों में ज्यादा जल्दबाजी न करें खासतौर पर बड़े मुनाफे के लिए आप गलत फैसले लेने से बचें। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं बेहतर होगा आप होशियारी से काम लें। पारिवारिक जीवन में कलह असंभव है। घर के कुछ सदस्य आज आपको गलत समझ सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा तनाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। काफी कड़े संघर्ष के बाद आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा पुराना कोई कर्ज भी आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा पैसों के मामले में आप अपने फैसले सोच समझ कर लें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आपके प्रिय का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो जरूरत से ज्यादा खुद पर काम का दबाव डालने से बचें। इसके अलावा यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको समय पर अपनी दवाइयां लेने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
भागदौड़ भरी और व्यस्त दिनचर्या से आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इसके अलावा निजी हो या पेशेवर जीवन आज आप दोनों पर बराबर ध्यान दे पाएंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपकी मुलाकात संभव है। आपकी यह मुलाकात आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। सेहत का मामला ठीक रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 11:15 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपको दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का भी अवसर मिल सकता है। हालांकि जोश में आकर आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज भाई और बहनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। काम के साथ-साथ आप अपने प्रिय पर भी ध्यान दें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातक समय पर अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने में सफल रहेंगे। बॉस आप के प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है खासतौर पर कामकाज के मोर्चे पर आपको सुखद परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आपके कारोबार में तेजी आएगी। इसके अलावा लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका भी आपके हाथ लग सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। अपनी तैयारियों में किसी तरह की कमी न रखें, जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कारोबार में बड़े बदलावों से बचने की सलाह दी जाती है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति या करीबी से सलाह लेकर ही अपने फैसले लेने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो घर में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ नरमी लाने की आवश्यकता है खासतौर पर छोटे सदस्यों के साथ आप ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच अनबन हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कमर में दर्द आदि जैसी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा, ऐसे में आपको काफी एक्टिव रहने की जरूरत है। आज आपको समय का ध्यान रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा और आपको बहुत के गुस्से का सामना भी करना पड़ सकता है। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार संभव है। बेहतर होगा आप भी अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आपको अपने खाने पीने की आदतों में कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। दूर कहीं से कोई अच्छी खबर मिलने से घर का वातावरण प्रफुल्लित हो जाएगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। यदि आपके द्वारा किए गए कार्यों में वे आपकी कमियां निकालते हैं तो ऐसी बातों को दिल पर न लें बल्कि अपनी गलतियों को स्वीकार करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि छोटी सी भी समस्या हो रही है तो उसे नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आपको उनके साथ पर्याप्त समय बिताने का भी अवसर मिल सकता है। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को जाते अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है और आपको अच्छा आर्थिक फायदा नहीं हो रहा है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा आप प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान दें। सोने चांदी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में लंबित कार्य पूरा होने से आज आप को बड़ी राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना मामला उभरने से आज घर में वाद विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। शांत दिमाग से आप इस मसले का हल ढूंढने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस महामारी को देखते हुए आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ दिन: 23
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











