Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को सिंह और मकर राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल -
Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती सिंगर की हालत नाजुक! जानें Cardiac Arrest के लक्षण -
कब है वरुथिनी एकादशी? इस बार व्रत पर रहेगा पंचक का साया, जानें कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा -
Surya Gochar 2026: केतु के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 4 राशिवालों पर होगी धनवर्षा -
100 साल बाद त्रेता युग जैसा महासंयोग! 2026 में 4 नहीं, पूरे 8 होंगे 'बड़े मंगल'; जानें तिथियां -
क्या रात में ब्रा पहनकर सोने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानें एक्सपर्ट की राय -
क्या आपने कभी रंग बदलने वाली झील देखी है? आइए जानें 50,000 साल पुरानी इस Lake का रहस्य -
इन तारीखों पर जन्में बच्चे माता-पिता को बना देते हैं अमीर! चेक करें अपनी संतान की बर्थ-डेट -
जानें कौन हैं 19 साल की गौरी एम? जिनकी सफलता की कहानी LinkedIn पर हुई वायरल -
Mahatma Jyotiba Phule Quotes: नारी शक्ति और समानता का पाठ पढ़ाते हैं ज्योतिबा फुले के ये अनमोल विचार
Aaj Ka Rashifal 27 December Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा फल
आज के दिन आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की कड़ी नजर आप पर बनी रहेगी। यदि आज छोटी सी भी गलती होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। लोहे के कारोबारियों को आज कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार हैं। भाई बहनों के साथ आपका आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आप अपनों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपकी कोई बड़ी चिंता भी दूर हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको घुटनों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों की स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में आकर आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। पिता की मदद से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। उनकी ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपके प्रिय आज आपको खास महसूस करा सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आप स्वयं के लिए भी निकालें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4: 20 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आज आपको दुखी कर सकता है। आपके प्रिय की छोटी सी चूक की वजह से आज कोई बड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। कोई पुराना उधार चुकाने में आज आपका काफी धन खर्च हो सकता है। बेहतर होगा भविष्य में आप अपने आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अहंकार और टकराव से बचें। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। इसके अलावा आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। मानसिक तनाव बढ़ने से आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपनी पुश्तैनी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। साथ ही आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा खाने पीने की चीजों, दवाइयों, लकड़ी, कॉस्मेटिक आदि के कारोबारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सकारात्मक लोगों के बीच ज्यादा रहने का प्रयास करें। व्यर्थ की बातों को सोचकर आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें, अन्यथा इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। पैसों के मामले में आपको आज कुछ राहत मिल सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। हो सकता है आज आपको कोई चेतावनी भी मिले। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी रुके हुए काम को दोबारा शुरू करने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। सेहत की बात करें तो शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत होना पड़ेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में यदि आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कड़ी मेहनत के बावजूद आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। निजी जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन संभव है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय की बातों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
लंबे समय बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज आप कहीं घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपकी प्रसन्नता बढ़ा देगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं की चीजों में वृद्धि होगी, कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके सभी काम तय समय पर बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। बॉस भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत की बात करें तो आज आपको गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आईटी सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप किसी सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो आज आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। हो सकता है आपके मार्ग में कुछ बड़ी बाधाएं आए। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। साथ ही उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। जीवनसाथी को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। यदि हाल ही में आपकी कोई सर्जरी या ऑपरेशन हुआ है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको आलस्य का त्याग कर अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आप कोई गलती करते हैं तो आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। पिता के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको अपने बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आज आपको लाभ कमाने का अच्छा अवसर भी मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। किसी कारणवश आपका वेतन अटक सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी इस परेशानी का अंत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको अपने सभी महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपना कोई भी निर्णय न लें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम पूरे करने होंगे। काम के प्रति आपकी लापरवाही आपकी तरक्की के सपने पर पानी फेर सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। कम प्रयास में आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का वातावरण आज काफी बढ़िया रहने वाला है। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। ज्यादा लैपटॉप या मोबाइल के इस्तेमाल से बचें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है जिसकी वजह से आपके दिन भर की योजनाओं में भी बाधा आने के आसार हैं। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें। बड़े व्यापारियों को अपने ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके बीच झगड़ा होने के भी आसार हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। बढ़ते हुए खर्चों की लिस्ट में आपको कटौती करने की सलाह दी जाती है। शाम को आप को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप सही जगह पर निवेश करेंगे तो आपका भविष्य सुरक्षित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अपनों के साथ बिताया हुआ यह समय आपके लिए यादगार साबित होगा। सेहत की बात करें तो आज आपको स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम हो सकती है। बिना सोचे समझे किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











