For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

27 January Horoscope: ईश्वर की कृपा से आज इन राशियों का होगा बेड़ा पार

|

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से जानें अपने दिन भर का हाल, तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

27 January 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रिय की मदद से आज कोई गंभीर घरेलू मुद्दा सुलझ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद फायदा हो सकता है। पैसों की बात करें तो ज्यादा खर्च करने से बचें क्योंकि फिजूल खर्ची आपका बजट बिगाड़ सकती है। हो सकता है आज आपको उधार भी लेना पड़े। किसी कानूनी मामलों में अपने वकील से सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। व्यस्त दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अपनी सेहत के साथ लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपके कार्यों की खूब तारीफें होगी। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने काम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर आप लकड़ी का व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। आज आपको आपको नवीन वस्त्र और आभूषण की प्राप्ती हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन शांति में गुजरेगा। शाम को दोस्तों के साथ मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। सेहत अच्छी रहने से आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। हाथ में आया हुआ धन आसानी से सरक सकता है। बेहतर होगा आप आर्थिक मामलों में समझदारी से अपने फैसलें लें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी ओर आज घरेलू जिम्मेदारियां भी कुछ बढ़ सकती है। ऐसे में आपको पेशेवर और निजी दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है ताकि आप किसी तरह का दबाव महसूस न करें। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर कर करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:2

शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वेतन में भी वृद्धि संभव है। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। भाई या बहन को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। आपके प्रिय आपको खास होने का एहसास कराएंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। कोई बड़ी समस्या नही होगी। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी थकान महसूस होगी।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी रफ्तार कुछ कम रहेगी और समय पर आप अपने पूरे काम पूरे कर पाने में असफल रहेंगे। हो सकता है वरिष्ठ अधिकारी इस बात को लेकर आप से नाखुश रहें। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का मौका न दें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप कोई पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। अपनी सूझ बुझ से आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन लंबित बिलों का भुगतान करने में आपका अधिक धन खर्च हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो यदि भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। आपके बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नज़र आएंगे और आपको उनका सहयोग भी मिलेगा। वहीं व्यापारियों को आज मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज छोटी मोटी समस्या हो सकती है। आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में कुछ उथल पुथल रहेगी। ऐसे में आपका अपने किसी भी काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि इस समय आपको सोच समझकर ही खर्च करना होगा ताकि आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएं और आपके भविष्य की योजनाओं में कोई बाधा न आए। आज कोई भी आर्थिक लेन देन करने से बचें। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आपके प्रिय के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। दफ्तर के कार्यों में आज कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप ज्यादा चिंतित न हो क्योंकि आपकी यह परेशानी ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। जल्द ही आपके सभी काम पूरे होंगे। व्यापारियों को जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जीवन मे तनाव संभव है। परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि शांति से अपनी बात रखें। वाद विवाद से केवल आपके घर की शांति भंग होगी। आज जीवनसाथी के व्यवहार में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। अपना कोई भी काम कल के लिए न छोड़ें। व्यावसायिक मामले उलझ सकते हैं। किसी नए व्यवसायिक प्रस्ताव को लेकर आप असमंजस की स्थिति रहेंगे। बेहतर होगा आप उचित सलाह लेकर ही अपना अंतिम निर्णय लें। सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। शारीरिक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:7

शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके पास काम ज्यादा रहेगा और उच्च अधिकारियों का दबाव भी बना रहेगा। हो सकता है आपकी किसी लापरवाही के कारण आपके बॉस का गुस्सा भी भड़क जाए। इस तरह की परिस्थिति में आप अपना दिमाग शांत रखें। आपको जरा सी गलती आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज पैसों से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। परिजनों के साथ आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। हालांकि जल्द पैसे कमाने के लिए आप गलत निर्णय लेने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में फंस सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी और आपको फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:34

शुभ समय: सुबह 9:25 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में दिन शुभ है। अचानक धन लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाएगा। पारिवारिक जीवन खुशाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठ आप से प्रसन्न रहेंगे और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। लंबे समय से चले आ रहे किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलने का योग बन रहा है। आज पुराने मित्रों के साथ कुछ मजेदार समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। एक कुछ लोग आपके बारे में झूठी बातें फैलाकर आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आप सावधान रहें। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:18

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन में कलह हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में रूखापन रहेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय पर भी ध्यान दें। हो सके तो उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करें या सैर सपाटे के लिए जाएं। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। दफ्तर में अपना काम ध्यान से करें। हो सकता है आपकी वजह से कोई बड़ा नुकसान हो जाए। आपकी इस गलती का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ सकता है। ऐसे में आप खुद पर काबू रखें, जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। लड़ाई झगड़े से दूर रहें अन्यथा आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी और खर्च दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा ।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक:22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Horoscope Today 27 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 27 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, January 27, 2022, 7:47 [IST]
Desktop Bottom Promotion