27 March Horoscope: इन 3 राशि वालों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का उचित फल

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और चमकेगा किसकी किस्मत का सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। ऐसे में आपको अपना छोटा सा फैसला भी बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। आज बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है, साथ ही आप पर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ने के आसार है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों की जरूरतों का आपको पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें और सबको साथ लेकर चलें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको बुखार, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। यदि आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपको सारी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ आज काफी बढ़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप इस तरह की गलतियां करने से बचें अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। आज आपका काफी पैसा भी खर्च होने के आसार है। घर का वातावरण शांत रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कान में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। दफ्तर में आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। काम के साथ-साथ आपको अपनी छवि का भी ध्यान रखने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता। आपकी कोई अटकी हुई डील आज पूरी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस समय आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको बदलते हुए मौसम में खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके कारोबार में कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको कोई अच्छा मौका मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला उभरने के आसार है। ऐसे में आपको अपना फैसला बहुत ही समझदारी से लेना होगा। आपका एक गलत फैसला आपके रिश्तो को प्रभावित कर सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आप पूरी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई कर पाएंगे और शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को आज तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 12:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको अपनी वाणी और क्रोध पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है। छोटी सी चूक आज आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। आपको अपने परफॉर्मेंस का ध्यान रखना होगा। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कामकाज का दबाव और घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ आपको काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करा सकता है। बेहतर होगा आप खुद के लिए भी समय निकालें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। लंबे समय बाद आपको एक दूसरे के साथ ऐसा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज आप एक दूसरे की अहमियत को भी समझ पाएंगे। अगर आप अविवाहित हैं और आपको एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो जल्द ही आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। अचानक आप पर वर्क लोड बढ़ सकता है। बेहतर होगा इसके लिए आप पहले से ही तैयार रहें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि आपको छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे अनदेखा न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मानसिक तनाव और काम का बोझ बढ़ने से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है ताकि आप सही समय पर और बिना किसी जल्दबाजी के अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में एक साथ कई काम निपटाने से बचें। इससे आपसे कई गलतियां हो सकती हैं। इस समय खराब प्रदर्शन आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज लाभ का योग बन रहा है, विशेष रूप से अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो आपको बड़ा फायदा हो सकता है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटे सदस्यों के साथ आप का रिश्ता बिगड़ सकता है। पैसों को लेकर आज आप संभलकर रहें। दूसरों के कहने पर ज्यादा खर्च करने से बचें। यदि आपको किडनी में स्टोन आदि की समस्या है तो आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी, साथ ही आपके क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी आपको मिलेगा जिससे आपके कारोबार को एक नई दिशा मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आज धन हानि हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई भी काम आप जल्दबाजी में न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा माता या पिता की ओर से आपको कोई अच्छा तोहफा मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप शादीशुदा है तो अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय को पर्याप्त समय देना होगा। सेहत की बात करें तो आपको जंक फूड से आपको परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन बदलते हुए मौसम में आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की ओर से कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग सकता है। आप पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक संकट घेर सकता है। पैसों की तंगी आज कारोबार में गिरावट की वजह बन सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। छोटे भाई या बहन की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। आपकी उसकी आमदनी में भी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं दूसरी और प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों का जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अपना कारोबार आगे बढ़ाने का बढ़िया मौका आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज आपको महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट डगमगा सकता है। बेहतर होगा आप तो जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। सेहत की बात करें तो आज आपको सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को टैक्स के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह की गलती करने से बचें। आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। परिजनों के साथ आज आप पिकनिक, मूवी आदि के लिए भी जा सकते हैं। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप उनसे किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। जल्दबाजी में आज कोई भी काम न करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

Story first published: Sunday, March 27, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion