27 May Horoscope: आज इन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा, मिलेगी अपार सफलता

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कार्यस्थल पर यदि आपके मन के मुताबिक काम ना हो तो आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इससे आपका काम प्रभावित होगा, साथ ही आपकी छवि पर भी बुरा असर पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। आज माता-पिता की ओर से लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की जरूरत है। अपने खाने-पीने का ध्यान रखें, साथ ही रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम भी करें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको बड़े बदलावों से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे में आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपका ऐसा रवैया आपके प्रिय को दुखी कर सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूत आने की प्रबल संभावना है। आज काम से जुड़ी यात्रा का भी योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान होने के आसार है। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

रियल स्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने के आसार है। आपको कोई बड़ी डील करने का अवसर मिल सकता है, साथ ही आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। आपकी सकारात्मकता देखकर बॉस और उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। इसके अलावा आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप बात को ज्यादा बढ़ाने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करना होगा, विशेष रूप से यदि आपको पेट से संबंधित कोई दिक्कत हो रही है तो खाने-पीने में गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कोर्ट कचहरी के मामले से छुटकारा मिल सकता है। वहीं आज किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। आपकी मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम जल्द ही आपको मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। बड़े भाई के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से जल्द ही मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आज आपको कोई समझौता भी करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मन बना सकते हैं। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, खासतौर पर यदि आप रोजाना लेट पहुंचते हैं तो आज आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लेने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सुख-सुविधाओं की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज कोई पुराना रोग असहजता का कारण बन सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। बॉस को प्रभावित करने के लिए बेवजह की कोशिशें न करें बल्कि अपने काम पर पूरा ध्यान दें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका न मिले। ऐसे में आप वीकेंड पर कुछ बढ़िया प्लान कर उनके साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। सेहत में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे। आपकी स्थिति मजबूत होगी, साथ ही आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। यदि आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आती है तो उनके सहयोग से आपका काम समय पर पूरा होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपने प्रिय पर विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर बेरोजगार हैं तो आज आपको रोजगार का अवसर मिल सकता है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। आप भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहें, जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। जल्द ही आपकी योजना आगे बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थिति में आपको उनका सहयोग मिलेगा। इतना ही नहीं आज घर के सदस्यों के साथ आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाएंगे। वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। सेहत की बात करें तो आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि हाल ही में आपकी कोई सर्जरी या ऑपरेशन हुआ है तो आपको ज्यादा लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप आराम पर अधिक ध्यान दें। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। बेवजह की चीजों में आपका पैसा नष्ट हो सकता है। इसके अलावा आपका धन चोरी या गुम होने के भी आसार हैं। कामकाज की बात करें तो आपको मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव संभव है। आपका गलत बर्ताव आपकी छवि खराब कर सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। घर का वातावरण सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। हो सकता है आपको किसी करीबी से आर्थिक मदद भी मिले। यदि आप पहले से ही व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने के आसार हैं, खासतौर पर खुदरा व्यापारियों के हाथ अच्छे अच्छा मुनाफा लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज भाई बहनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है आप घूमने फिरने या शॉपिंग आदि के लिए भी जाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप शौक मौज पर काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज वाहन का प्रयोग करते समय पूरी सावधानी बरतें, साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की विदेश यात्रा का सपना पूरा होने के आसार है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय से खुल कर बात करें और उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको छोटी मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

Story first published: Friday, May 27, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion