For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

27 September Horoscope: मीन राशि वालों का आज का दिन रहेगा कुछ कठिन

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको सकारात्मक विचारों वाले लोगों के साथ रहने की जरूरत है। इससे आपके जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित होंगे। बेकार की बातों को सोच कर आप अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके कटु वचन आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। ऐसे में आपको एक अच्छी योजना के अनुसार अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातक को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी आमदनी और बजट के बीच संतुलन बना कर चलें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके सेहत की है तो बासी भोजन से आप परहेज करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। माता-पिता आपके महत्वपूर्ण फैसलों का समर्थन कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित है और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने से आपको बड़ी राहत मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे। हालांकि इसके लिए आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ी डील करने का अवसर मिल सकता है। आपकी डील पक्की होने से आने वाले दिनों में आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। पैसों को लेकर चल रहा है आपका प्रयास सफल हो सकता है। आज आपको धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी होगी लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। अगर आप सिंगल है और आपको अपने लव पार्टनर की तलाश है तो आज आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होने के आसार हैं। दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़े लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आपको अपना टारगेट पूरा करने के लिए आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अपनी इस मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर अगर आप फर्नीचर से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको डबल फायदा हो सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करने वाले लोगों को भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको अनिद्रा की समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपका कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी राहत मिल सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा खासतौर पर माता की ओर से लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। सेहत की बात करें तो हल्की फुल्की थकान हो सकती है। आप आराम पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 4:55 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है, साथ ही आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आपके हाथ निराशा लगेगी। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। बिना सोचे समझे अपने शब्दों का प्रयोग करने से बचें। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में आ गई दूरियों को खत्म करने का प्रयास करें। हो सके तो आज अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताएं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा तनाव लेने से आपको बचना होगा अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापारी और हाल ही में आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो आज उसकी भरपाई करने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। भविष्य में आपको अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गंभीर घरेलू मुद्दों को सुलझाने में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। काफी दिनों बाद मजेदार समय बिताकर आप बढ़िया महसूस करेंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप हरी सब्जियों और फलों का सेवन अधिक मात्रा में करें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। आपको अपने खर्चों में कटौती करने की जरूरत है अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ टकराव संभव है। आपके प्रिय का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर का माहौल आज का ही गर्म रहेगा। बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आज वे किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भी भेजें। आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कानूनी मामले से राहत मिल सकती है। फलों और फूलों का व्यापार करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों का साथ पाकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव खत्म होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अपनी आमदनी के अनुसार ही खर्च करने का प्रयास करें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। सेहत की बात करें तो खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपको हल्का फुल्का व्यायाम प्रतिदिन करना चाहिए। इससे आप काफी फुर्तीले रहेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अचानक कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है जिससे घर का वातावरण और भी बढ़िया हो जाएगा। माता पिता का आशीर्वाद और अन्य परिजनों का प्रेम प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से अगर आपके जीवनसाथी रोजमर्रा के कामो में व्यस्त चल रहे हैं और आपकी ओर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बढ़िया गुजरने वाला है। आज घर पर ही आपके प्रिय आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होने की संभावना है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आज आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है। आज आपको संभलकर रहना होगा। अगर आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो ज्यादा सावधान रहें। अगर आपकी लव लाइफ में कोई समस्या आ रही है तो अपने पार्टनर से बातचीत के द्वारा इस परेशानी को दूर करने का प्रयास करें। खामोश रहकर आप गलतफहमियां और बढ़ा रहें है। मुमकिन है आपके पार्टनर आपकी बात को समझें। वहीं शादीशुदा जोड़ों को भी अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करना होगा। छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। ज्यादा तनाव के कारण आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए कठिन रहने वाला है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 33

शुभ समय: सुबह 11:15 से रात्रि 8:45 तक

English summary

Horoscope Today 27 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 27 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, September 25, 2021, 17:38 [IST]
Desktop Bottom Promotion