27th December Horoscope: मिथुन राशि वाले सेहत को लेकर न करें लापरवाही, ये राशियां भी रहें आज संभलकर

क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पूरी होगी आपकी मनोकामना? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के वजह से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। बेहतर होगा आप दूसरों को अपने निजी मामलों में टांग अड़ाने न दें। इस राशि के शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको उनका शुक्रिया अदा जरूर करना चाहिए। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको पेट में जलन, कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का मौका न दें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके हाथ बढ़िया अवसर लगेगा। पैसों के लिहाज से दिन बेहतर साबित होगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपको बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज बातचीत के द्वारा अपने बीच की सारी कड़वाहट को खत्म कर सकते हैं। सेहत के मामले में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि आपको किडनी से संबंधित कोई रोग है तो आप जरा सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने के आसार हैं। खराब सेहत की वजह से आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से आपको खर्च करने से बचने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आपको सावधानी से करें अन्यथा छोटी सी बात पर आज राई का पहाड़ बन सकता है। अगर आप व्यापारी है और आज आपको निवेश का अवसर मिलता है तो आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। अच्छी तरह सोच विचार करने के बाद आप अपना फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। परिवारिक जीवन में स्थिती सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज आपके पिता आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। छोटे व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको पहले पुराने स्टॉक को क्लियर करना चाहिए। जल्दबाजी बिल्कुल भी ठीक नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है आप उनके साथ लॉन्ग ड्राइव या फिर कैंडललाइट डिनर पर भी जाएं। इसके अलावा आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अपनों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का रवैया आपको परेशान कर सकता है। छोटी-छोटी गलतियों पर भी आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। दिन के दूसरे हिस्से में आज आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको कोई भी नहीं डील पक्की करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज आप जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखें अन्यथा आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। पुराना कोई रोग उभर सकता है।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:25

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आप परिवार पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपकी यह बात अपनों को नाराज कर सकती है। खासतौर पर बच्चे काफी निराश हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। कामकाज को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। यदि हाल ही में अपनी नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि कुछ समय से आपके वैवाहिक जीवन में कलह चल रहा है तो आज सब कुछ शांत हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहेगा।यदि आप नौकरी के अलावा खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। आपको अपने करीबियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पुराने किसी रोग से छुटकारा मिल सकता है। आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित होने के आसार हैं। बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द भी बढ़ा सकते हैं। दफ्तर में लंबे समय से पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर अधिक रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। काम के साथ आपको अपने वैवाहिक जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका लापरवाह रवैया जीवनसाथी को आपसे दूर कर सकता है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:5

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर में वाद विवाद होने के आसार है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। अहंकार और टकराव से बचें। व्यापारियों का जल्दबाजी में किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:20

शुभ समय:शाम 4 बजे से 7:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापारियों को आज काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। ऐसे में आपके बीच अनबन हो सकती है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपको बाद में पछतावा हो। आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपको सारे कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है जो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप काफी फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेंगे।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। छोटे भाई या बहन के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों को लेकर आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। कामकाज की बात करें तो अगर आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको काफी कड़ा परिश्रम करना होगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काफी थकान भरी रहने वाली है। आपको अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Tuesday, December 27, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion