27th February Horoscope: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत, कम प्रयास में मिलेगी बड़ी सफलता

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आप उनसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा चिंता करने से बचें। आप सकारात्मक रहें और मेहनत करके आगे बढ़ें। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इन्फेक्शन होने की संभावना है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही आप जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आपको आय का नया स्त्रोत मिलने की भी प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। हालांकि आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आप सारी चिंताओं को भूल कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आपको अतिरिक्त कार्य करने पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:20

शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही यादगार समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने दोस्त की ओर से कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:16

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो बुद्धि और विवेक से अपना निर्णय लेने का प्रयास करें। जल्दबाजी ठीक नहीं है। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपका आत्मविश्वास उन्हें काफी प्रभावित करेगा। व्यापारियों को टैक्स से जुड़े मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप पुराने सारे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। कामकाज के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही न करें। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे तो जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप सोने चांदी का व्यापार करते हैं तो आपके कारोबार में बढ़त होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:3

शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। इसके अलावा आपको उधार लेन-देन से भी बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो आज आप उच्च अधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपका नुकसान भी संभव है। बेहतर होगा आज आप बहुत ही सावधान रहें। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

जीवनसाथी के साथ किसी बात पर आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। धन कमाने का बढ़िया अवसर आपके हाथ लगेगा। घर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा और आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापारियों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इंपोर्ट एक्सपोर्ट, प्रॉपर्टी, आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कोई भी नई व्यवसायिक योजना बनाने में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। आपको अपने करीबियों से सलाह लेने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही आज आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का भी मौका मिलेगा। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी किसी बात पर आप से नाराज रहेंगे। ऐसे में आपको उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करना चाहिए। गुस्से और अहंकार से बात और बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Monday, February 27, 2023, 0:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion