For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Horoscope Today 27th January 2023: आज का राशिफल देखें

|

Horoscope Today 27th January 2023

आज का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन सा बदलाव लेकर आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। आपको बिना सोचे समझे खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। दफ्तर का माहौल तनावपूर्ण रहने के आसार है। छोटी सी लापरवाही के कारण आज बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि आप इसी तरह गलतियां करते रहेंगे तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय:शाम 5:55 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आज अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें। साथ ही आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में बाधा आ सकती है। आपको हर चुनौती का सामना डटकर करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आप बातचीत के द्वारा उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। सेहत को लेकर आप जरा सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:30

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि लंबे समय से आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो हो सकता है आज आपकी यह इच्छा पूरी हो जाए। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी आप अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। उनके कार्यों में कमियां निकालने से बचें, साथ ही पीठ पीछे उनकी बुराई न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आप अपने दिन की शुरुआत रोजाना हल्के-फुल्के व्यायाम से करें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको अस्पताल और डॉक्टर के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। दफ्तर में आपका मन काम में नहीं लगेगा और आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। यदि आप इसी तरह गलत लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

मन में काफी उथल-पुथल रहेगी और आपको अपनी महत्वपूर्ण फैसले लेने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको किसी करीबी या अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े लोगों को बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करना होगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:38

शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपकी किस्मत के सितारे और ग्रहों की स्थिति बहुत ही अच्छा संकेत दे रही है। आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:29

शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आज आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो आपको कामकाज को अलग रखकर आराम पर ध्यान देना चाहिए। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे, साथ ही आपकी दोबारा वापसी भी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि कोई पुराना कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसे जल्द से जल्द समाप्त करने का प्रयास करें। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए आज का दिन उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आप जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने के आसार हैं। हालांकि आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आप पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने काम करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। भविष्य में आप कोई भी आर्थिक लेनदेन बिना सोचे समझे न करें तो बेहतर होगा। अचानक जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आज आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आज आपका धन चोरी हो सकता है या फिर उसके घूम होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी कोई अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट में चल रहा है तो जल्द ही उसके सुलझने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। आज वाहन का प्रयोग आप सावधानी से करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

Disclaimer: जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है और सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और हमारा एकमात्र उद्देश्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी जानकारी और धारणा का अभ्यास या कार्यान्वयन करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

English summary

Horoscope Today 27th January 2023: Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 27th January 2023 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Desktop Bottom Promotion