Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी
27th October Horoscope: वृश्चिक राशि वालों को होगा जबरदस्त आर्थिक फायदा, क्या है आपके भाग्य में?
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बढ़िया अवसर लग सकते हैं। यदि आपकी कोई पुरानी डील अटकी है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका प्रमोशन हो सकता है। आपको नए और बड़े अधिकार मिल सकते हैं। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज उनके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको जल्द सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरने वाला है। आपको अपने प्रिय के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके प्रिय अपने मन की बात भी आपसे शेयर कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। काम के साथ-साथ आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। यदि आप शौक मौज पर धन खर्च करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित नहीं है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको पर्याप्त आराम करने की भी आवश्यकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार है और फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आप मानसिक रूप से काफी बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा बात बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की के नए द्वार खोल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज आप सोच समझकर अपने फैसले लें। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी है और पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा है तो आप सारी बातों को भूलकर सकारात्मक रहने का प्रयास करें। आप रोजाना ध्यान करें, जल्द ही आपको इसका लाभ होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपने आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के बल पर हर मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा बॉस आपको कुछ और भी जिम्मेदारियां दे सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज आपको पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करने से बचने की आवश्यकता है। आप उधार देने से बचें अन्यथा आपका धन लंबे समय के लिए अटक सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से पेश आने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कामकाज में भी वृद्धि संभव है। सेहत को लेकर आप सतर्क रहें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
किसी कारणवश यदि आप घर से दूर रहते हैं तो आज आपको परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। काफी दिनों बाद ऐसा वक्त बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे, साथ ही अपनों का समर्थन और स्नेह मिलने से आपकी प्रसन्नता दुगनी हो जाएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो आज उसकी भरपाई हो सकती है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें और उनकी समस्याओं को भी सुनें। आपको इस समय उन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द ही इसका उचित फल आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आज आप कोई पुराना कर्ज भी चुकाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। आपको अपने प्रिय के साथ आज अच्छा वक्त बिताने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें। यदि कोई समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता और आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो जल्द आपको सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होने के आसार हैं। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों का सहयोग आपको मिलेगा। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। ऐसे में आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो व्यस्त दिनचर्या में से आप अपने लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में भी मिलाजुला रहने के आसार है। आपके दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे, लेकिन आपको अपना भविष्य सुरक्षित करने पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप ज्यादा से ज्यादा बचत करने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। इससे आपके प्रदर्शन में गिरावट आएगी, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। छोटे व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने के आसार हैं। बेहतर होगा खुद पर काबू रखें और झगड़े झंझट से दूर रहें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर जीवनसाथी आपके किसी बात पर नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। चुप रहकर आप अपने बीच की कड़वाहट को और न बढ़ाएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी किसी बड़ी आर्थिक समस्या का भी समाधान होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। जल्द ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में भी बाधा डाल सकते हैं। आप लगातार बैठकर काम करने से बचें। आपको कमर या पीठ से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
निजी हो या पेशेवर जीवन आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। आज आप पर वर्क लोड अधिक रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आप प्यार और सम्मान से पेश आने का प्रयास करें। बेवजह का गुस्सा आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें तो बेहतर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी। अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो ऐसे मामले में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप सोच समझकर अपना फैसला लें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो सकती है। भाई बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आज आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











