For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

27th September Horoscope: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों की किस्मत का बदलेगा हाल, देवी मां की बरसेगी कृपा

|

देवी मां की कृपा से आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा, विशेष रूप से आज जीवनसाथी का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से सभी काम तय समय पर पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उचित है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। आप लापरवाही से बचें।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:24

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप इस चुनौती को पार करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद व्यस्त रहेगा। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप अपने साथी के लिए कोई तोहफा आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिल उचित है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि आपको भागदौड़ के साथ पर्याप्त आराम करने की भी आवश्यकता है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:39

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है, साथ ही आपके कामकाज में भी बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आपकी तरक्की होने के आसार है बॉस आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। शौक मौज पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। पुरानी किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:26

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। क्रोध और अहंकार के कारण आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई काम आज बीच में अटकने से आर्थिक नुकसान होने के आसार हैं। हालांकि आपको जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों की आलोचना करने से बचने की जरूरत है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आपके प्रिय के व्यवहार में आज कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको आंखों में जलन, पैर या पेट में दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:25

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। हालांकि बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जल्द कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आप बचत पर अधिक ध्यान दें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होगी। व्यापारियों को आज बड़े सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। बेहतर होगा अपने प्रिय को निराश न करें सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आप अपनी ओर से जीत तोड़ परिश्रम करेंगे, लेकिन हो सकता है आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिले। ऐसे में आपको निराश होने से बचने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक रहें, आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का गलत रवैया आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकता है। जल्दबाजी आप कोई भी फैसला लेने से बचें। ऐसे मामलों में शांत दिमाग से काम लेने की आवश्यकता होती है। सेहत की बात करें तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपनी तेज बुद्धि और मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता प्राप्त हो सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापारियों को अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने का विचार कर रहे हैं तो यह समय उचित है। घर का माहौल ठीक रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो छोटी सी भी समस्या को अनदेखा करने से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:6

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं, साथ ही आपका नुकसान भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन उचित है। आपकी तरक्की होने के आसार है। आज बॉस आप की काफी तारीफ भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। यदि आप नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपको अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:29

शुभ समय: सुबह 7:20 से 11:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है, लेकिन घर के बड़े बुजुर्गों की मदद से आपकी इस समस्या का समाधान होगा। आपको अपने व्यवहार और वाणी का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में बॉस आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा आनाकानी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है, वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि त्यौहार के इस मौसम में जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। लापरवाही के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:2

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि कुछ दिनों से आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हो सकता है आपके प्रिय अपनी पिछली गलतियों के लिए आपसे क्षमा मांगे। ऐसे में आपको भी पुरानी सारी बातें भूलकर एक नई शुरुआत करनी चाहिए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार कुछ सकारात्मक बदलाव आने के आसार हैं। दिन के दूसरे हिस्से में कोई शुभ समाचार मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लंबे समय बाद आप स्वयं को तनावमुक्त पाएंगे, साथ ही शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:11

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बेहद खास लेने वाला है। अपने दिन को यादगार बनाने के लिए आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, या फिर किसी अच्छे रेस्टोरेंट में कैंडल लाइट डिनर के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर की साज सजावट, मरम्मत आदि पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापारियों को भी लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। सेहत की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:8

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। ऐसे में आपको उनके साथ आज अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए, साथ ही आप किसी अच्छे चिकित्सक से भी सलाह लें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की आवश्यकता है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके सभी काम बड़े ही आसानी से पूरे होंगे। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:15

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Horoscope Today 27th September 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 27th September in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Monday, September 26, 2022, 13:19 [IST]
Desktop Bottom Promotion