For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

27 July Horoscope: सिंह राशि वाले आज न करें ऐसी गलती, ये राशियां भी रहें संभलकर

|

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार अपनी गति से आपके काम आगे बढ़ेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का वर्क लोड आज कुछ कम रहने के आसार हैं। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान करें। इससे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी, साथ ही आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:34

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि घर के सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपके रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा भविष्य में आप ऐसी गलती न करें जिसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़े। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है, विशेष रूप से व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई कागजी अड़चन आने के आसार हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि आप घर से दूर रहते हैं तो आज अपनों को याद करके मन कुछ उदास रहेगा। किसी भी काम में आपका ठीक से मन नहीं लगेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उसे सही समय पर पूरा करने का प्रयास करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी सुस्त रहेंगे, साथ ही आपको कमजोरी भी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक:10

शुभ समय: प्रातः 4:15 से 10 बजे से

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं और आपको नौकरी की तलाश है तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। जल्द ही आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता की ओर से लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। काफी दिनों बाद आप एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप सतर्क रहें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:22

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपकी आमदनी बढ़ने के लिए प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की लापरवाही आप खुद के लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि नए लोगों के साथ कारोबार करने वाले हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:6

शुभ समय:शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। मन में संतोष का भाव रहेगा और आज आपको काफी अच्छा महसूस होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज पिता की ओर से आपको कोई खास उपहार मिल सकता है जिसे पाकर आप काफी भावनात्मक महसूस करेंगे। पैसों के लिहाज से आज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको कमजोरी, गैस आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:19

शुभ समय:सुबह 5:30 बजे से 11:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान होने से बचें। ज्यादा चिंता करने से आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, साथ ही इसका बुरा असर आपके कामकाज पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं और आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप सकारात्मक रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पारिवारिक जीवन में चीटियां सामान्य रहेगी। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:26

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में अचानक काम का भार बढ़ जाने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आज आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां भी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें और खुद पर भरोसा रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। घर के माहौल में सुधार आने के आसार हैं। यदि कुछ दिनों से किसी बात को लेकर घर में तनाव चल रहा है तो आज मामला शांत हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से आप किसी करीबी की मदद भी कर सकते हैं। अपने खाने पीने का आप पूरा ध्यान रखें। ज्यादा तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:4

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। यदि हाल ही में आपका बड़ा मुनाफा हुआ है तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अपने काम से ध्यान भटकने न दें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह के टकराव से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:20

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कपड़ों के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपको बड़ा मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। माता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चे बढ़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप ठंडी चीजों से परहेज करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:1

शुभ समय:सुबह 7:20 से 11:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि किसी मित्र के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारी नाराजगी भूलकर आप एक बार फिर दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। हो सकता है आपके बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है, साथ ही आपके हाथ कोई अच्छा और बड़ा अवसर लगने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आज आप काफी सकारात्मक भी रहेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:37

शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपकी कोई महत्वपूर्ण डील बीच में अटक सकती है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार करना चाहते हैं और आपके मार्ग में आर्थिक परेशानी आ रही है तो जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको अपनों का पूरा सहयोग भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने लिए जमकर शॉपिंग भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर बारिश के इस मौसम में आप इस बात का खास ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय: सुबह 6 बजे से 11 बजे तक

English summary

Horoscope Today 27thJuly 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 27th July 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, July 26, 2022, 16:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion