28 February Horoscope: इन राशियों का आज चमकेगा भाग्य, कम प्रयास में मिलेगी अच्छी सफलता

ईश्वर की कृपा से आज किन राशियों का होगा बेड़ा पार, अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको किसी नए क्लाइंट से जुड़ने का मौका मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहेगा। साथ ही आज बॉस का मूड भी कुछ खराब रहने वाला है। ऐसे में जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको मिलेगा। आज पिता के साथ किसी गंभीर घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आपको खुद के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप अपने कारोबार में कोई बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। बातों बातों में आज वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको झगड़े झंझट से दूर रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज माता पिता के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने माता और पिता के लिए कोई खास तोहफा भी खरीद सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दातों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार है। यदि आप विवाह योग्य है तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्दी ही आप सात फेरे ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही शादीशुदा है तो आज का दिन जीवनसाथी के साथ बहुत ही खास गुजरने वाला है। कामकाज की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। वहीं दूसरी और सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यत जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को धन संबंधित मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे निवेश करने से बचें। अगर आपको माइग्रेन की प्रॉब्लम है तो आज आपकी यह परेशानी कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा आती है तो आपको उनका सहयोग मिलेगा और आपका काम सुचारू रूप से पूरा हो सकता है। व्यापारियों को ग्राहकों से डील करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करना होगा। आपकी फिसली जुबान नुकसान की वजह बन सकती है। निजी जीवन की बात करें तो ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपके प्रिय आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आज आपको बुखार, जुकाम आदि जैसी तकलीफें हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातक यदि कई दिनों से अपनी नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं लेकिन आपको कोई अच्छा अवसर नहीं मिल रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके पुराने संपर्कों से लाभ होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी स्थितियां अनुकूल रहने के आसार है। कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आज आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आप हाथों और पैरों में दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी फ्रेश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। यदि लंबे समय से आप कामकाज का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आज आपको रिलैक्स करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में बॉस आपके सुझावों को महत्व देंगे, खासतौर पर यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपकी मेहनत आज रंग लाती नजर आएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। घर के वातावरण में सुधार आ सकता है। आज भाई बहनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें अन्यथा आपके रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती है। घर के बड़ों का सम्मान करें, साथ ही छोटों के साथ विनम्रता से पेश आएं। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। दफ्तर में आपको बहुत ही एक्टिव रहने की जरूरत है। आपकी लेटलतीफी आपकी तरक्की के सपने पर पानी फेर सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। अगर आपको लीवर से संबंधित कोई परेशानी है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। दफ्तर में बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इसके अलावा आज उनका रवैया भी काफी कड़क रहने वाला है। ऐसे में आपको शांत दिमाग से अपने काम करने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो इस समय आपको संभलकर रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ आज सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। बिना सोचे समझे आप स्किन से जुड़ा कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचें अन्यथा आपको कोई एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। आज ऐसा कोई भी निर्णय न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करें। यदि आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा होती है तो आप सोच समझकर अपना पक्ष रखें। व्यापार से जुड़े जातकों इस समय कुछ भी नया करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आपके पास जो है जितना है उसे बढ़ाने का प्रयास करें। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला उभरने से आज घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर ले लें। आर्थिक दृष्टिकोण से से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि इस समय आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

जीवन में यदि उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आपको विचलित होने की जरूरत नहीं है। आप सकारात्मक रहें और ईश्वर पर भरोसा रखें। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अतीत में लिए हुए किसी फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। यदि आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों कुछ बेहतर साबित होगा लंबित कार्यों का बहुत कुछ कम होने के आसार हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का मूड भी काफी अच्छा रहेगा। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12:45 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो अपने समय का सदुपयोग करें। जितना हो सके अभ्यास करें, साथ ही गुरुजनों की भी मदद लें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। टैक्स से जुड़े मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है या फिर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। आपके रिश्ते में सुधार की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट संबंधित दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। नौकरी करने वाले लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपको कोई कठिन कार्य मिलेगा जिसे पूरा करना आपके लिए आसान नहीं होगा। हालांकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगा। आज आपको नए वस्त्रों और आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Monday, February 28, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion