Latest Updates
-
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव
28 January Horoscope: धनु राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद खास
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज सारे तनाव भूल जाएं और अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएं। यदि आप घर पर बोर हो रहे हैं तो कोई अच्छी किताब पढ़ें या फिर अपनी मनपसंद मूवी देखें। परिवारिक जीवन मे सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। भाई बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। कामकाज को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों को पूरा करना ही आपका लक्ष्य होना चाहिए अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापारियों को आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। आज अटके हुए कार्यों को लेकर आप काफी सोच विचार करेंगे। वैसे ज्यादा तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा। विद्यार्थियों को इस समय का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। आलस्य बिल्कुल न करें बल्कि पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज मन मे कई तरह के विचार आ सकते हैं। आप काफी तनाव में रहेंगे। ठप पड़े कामकाज को लेकर आप बहुत चिंतित रहेंगे। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। धीरे-धीरे परिस्थिति में खुद ही सुधार देखने को मिलेगा। आप मेहनत करते रहें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का प्यार और सहयोग आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। अगर आप व्यापार करते हैं और कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित नहीं है। साथ ही पैसों को लेकर अपनी योजना सोच समझकर बनाएं। स्वास्थ्य का मामला आज सामान्य रहेगा। हालांकि मानसिक उथल पुथल के कारण आप थोड़ा सुस्त महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांचक रहेगा। आप कुछ अच्छे अनुभव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है, लेकिन शाम तक सब सामान्य हो जाएगा। हंसी-मजाक में ऐसी कोई बात न कहें जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि अति उत्साहित होकर ज्यादा खर्च न करें तो बेहतर होगा। व्यापारियों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। अपनी इम्युनिटी मजबूत रखने के लिए आप खान पान का अधिक ध्यान रखें। इसके लिए आप हरी सब्जियों के साथ ताजा फलों का भी सेवन रोजाना करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप आप सोशल मीडिया पर ज्यादा समय देंगे जो एक तरह से आपकी वैवाहिक जीवन मे तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर सकती है। आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप प्यार और शांति से काम लेंगे तो बिगड़ी बात संभल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आपको किसी भी तरह का इन्फेक्शन हो सकता है। अपना ख्याल रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 39
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज पैसों को लेकर आप चिंता में डूबे रहेंगे। हो सकता है आपके सभी आर्थिक प्रयास विफल होने से आपको काफी निराशा हो। हालांकि उचित समय आने पर चीजें सामान्य हो जाएगी। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का मूड बहुत बढ़िया रहेगा। आपको एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके बीच कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा भी हो सकती है। कामकाज को लेकर आज अधिक भागदौड़ रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:55 से सुबह 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
मन प्रसन्न रहेगा और आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आज परिजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। छोटे भाई या बहन को यदि पढ़ाई लिखाई में कोई समस्या आ रही है तो आप अपनी ओर से उनकी पूरी मदद करेंगे। लम्बे समय से किसी बात को लेकर यदि आप चिंतित थे तो आज आपकी चिंता खत्म होगी और आप काफी हल्का महसूस करेंगे। आप पॉजिटिव रहेंगे और अपने काम पर भी पूरा ध्यान देंगे। आप कुछ नया सीखने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे। पैसों की बात करें तो आपका बजट संतुलित रहेगा। आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे। तनाव कम होने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
किसी पुरानी अटकी हुई योजना को दोबारा शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके महत्वपूर्ण व्यवसायिक संबंध आपके काफी काम आ सकते हैं। हो सकता है आपका काम कुछ आगे बढ़ें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। वे आपका मार्गदर्शन करेंगे। आप काफी उत्साहित रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा। पैसों की कमी के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नही रहेगा। पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:10 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। मन शांत रहेगा और आप खुशी का अनुभव करेंगे। आज आप अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। जीवनसाथी की खुशयियों का आप पूरा ध्यान रखेंगे। विद्यार्थियों को आज बड़ी राहत मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है।अगर बात आपकी सेहत की करें तो इस वैशविक महामारी को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:35 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आप सारी गलतफहमियां की कोशिश करें, चुप रहने से गलतफहमियां बढ़ती है। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आज उसकी प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने बॉस के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। खासतौर पर यदि आप घर से काम करते हैं तो अपने बॉस के साथ फोन या इंटरनेट के माध्यम से लगातार संपर्क में रहें। सेहत की बात करें तो आज दांतों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप साफ सफाई का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 5:05 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप अपनी छवि को बनाए रखना चाहते हैं तो बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। हो सकता है आज कुछ चीज़ें आपके पक्ष में न रहे लेकिन ये सब अस्थायी है इसलिए ऐसी बातों को खुद पर हावी होने न दें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो जाएगी। जहां तक बात पैसों की है तो आज आपका धन केवल जरूरी चीजों पर ही खर्च होगा। यदि घर मे कोई बीमार है तो उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक काफी व्यस्त रहेंगे। काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार के साथ दिन आनंद में बीतेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
खुद को तरोताजा रखने के लिए आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए। बेहतर होगा आज आप अच्छी नींद लें। इससे आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी। यदि आप घर से काम कर रहे हैं तो अपने बॉस और सहकर्मियों के साथ फोन पर ही जुड़े रहें। यदि आज आप कोई लापरवाही करते हैं तो आपके बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। घर परिवार में तनाव रहेगा। परिजनों के बीच आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है। आपको समझदारी से मामले को सुलझाना होगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक



Click it and Unblock the Notifications