Aaj Ka Rashifal 28 March Horoscope: आज इन 2 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ ले कर आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो अपनी अटकी हुई किसी व्यवसायिक योजना को दोबारा शुरू करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपका काफी धन भी खर्च होने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज अपना काम बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। अपनी मेहनत और नेतृत्व क्षमता के बल पर आपको बॉस के गुडबुक्स में आना होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखनी होगी। अच्छे खान पान के साथ अपनी दिनचर्या में व्यायाम भी शामिल करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। आज जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। यदि आप बात को बढ़ने देंगे तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। दूसरों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। अपना भला बुरा आप स्वयं ही समझते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। ज्यादा मिर्च और मसालेदार भोजन से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप बहुत ही तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। उच्च अधिकारी भी आपकी मेहनत से काफी प्रभावित नजर आएंगे। रियल एस्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर दवाइयों के व्यापारियों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा आपके बीच की खटास बढ़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी कोई अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कोर्ट कचहरी के मामले से छुटकारा मिल सकता है। जल्द ही आपके काम में तेजी आएगी। आपको कुछ नए ग्राहकों से भी जुड़ने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। हालांकि आपको अपने सभी फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। आज पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। अपने घर का वातावरण शांत रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं तो बेहतर होगा। आज आपको हाथों या पैरों में चोट लग सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

रोमांटिक लाइफ में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। आपको एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके रिश्ते में दूरियां पैदा हो जाए। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। काम के साथ-साथ आप उनके लिए भी समय निकालें तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। ऐशो आराम पर ज्यादा खर्च करने से बचें। इसके अलावा आपको कर्ज लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के सामने आपको ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। उग्र होने से बचें अन्यथा आज आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। आपको पीठ या कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। लगातार बैठकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। खुद को साबित करने का यह बहुत ही अच्छा मौका है इसलिए आप इसका फायदा जरूर उठाएं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। आपके कारोबार में तेजी आएगी। विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले लोगों को बड़े क्लाइंट के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप कोई नया वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपकी यह योजना आगे बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। हालांकि आप उन्हें तनाव से दूर रखें तो बेहतर होगा। यदि आपको सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस की दिक्कत है तो ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज कोई बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। हालांकि आपको इस तरह की परेशानियों से घबराने की जगह इनका डटकर सामना करने की आवश्यकता है। आप आज छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेंगे तो बेहतर होगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें। बातों बातों में वाद विवाद होने के आसार है। कार्यस्थल पर इस तरह की बातें आपकी छवि को भी खराब कर सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ लॉन्ग ड्राइव या शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कोई पुराना पारिवारिक कर्ज आज आपको परेशान कर सकता है। आप काफी दबाव महसूस करेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि आप अपनी ओर से परिश्रम करते रहें, जल्द ही आपको परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें निराश न करें। सेहत में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको अपने कीमती वस्तुओं को संभालकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा उनके चोरी होने के आसार हैं, विशेष रुप से यदि आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपनी चीजों का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। दिन की दूसरे हिस्से में आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी करने से बचें। सेहत में सुधार के लिए आप तनाव लेने से बचें, साथ ही खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से भी आपको बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए यह समय अनुकूल है। वहीं दूसरी ओर दफ्तर में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। जल्द ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार हैं। ससुराल पक्ष से कष्ट संभव है। आप भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियों का अंत हो सकता है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज वाहन का प्रयोग करते समय आपको यातायात के नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। आलस्य का त्याग करें और अपने समय का सदुपयोग करें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके बीच का प्यार और गहरा होगा। यदि आप अपने आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आपकी संतान छोटी है तो उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को आप पूरा करने में सफल रहेंगे। इसके अलावा यदि किसी कारणवश लंबे समय से आपका वेतन अटका हुआ है तो आज आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो जीवन में आगे बढ़ने का आप का सपना अधूरा ही रह जाएगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक

Story first published: Monday, March 28, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion