28 May Horoscope: नए अवसरों से भरा इन राशियों के लिए आज का दिन

ग्रहों की चाल आज किस ओर इशारा कर रही है, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही अपना निर्णय लें। नौकरी करने वाले जातकों को आज समय का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। हो सकता है आप पर वर्क लोड अधिक रहे। ऐसे में आप अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। अचानक घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेष रूप से यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनकी अच्छी देखभाल करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर के बड़ों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह के टकराव से बचें। अपनों का प्यार और सहयोग आपको बड़ी से बड़ी मुश्किल को पार करने में मदद करेगा। इसके अलावा उनका भावनात्मक समर्थन मिलने से आपका आत्मबल भी बढ़ेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपकी रिश्ते को अपनों की मंजूरी भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बजट का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप बिना सोचे समझे पैसों से जुड़ा काम करेंगे तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अगर बात आपके कामकाज की करें तो आज आपको अपने किसी प्रयास में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आज विपरीत परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आपके बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आप कोई बड़ा खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आपकी आपसी समझ और बेहतर हो सकती है। सेहत की बात करें तो ज्यादा चाय, कॉफी का सेवन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। व्यापार विस्तार में कुछ बड़ी बाधाएं आ सकती है। ऐसे में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। वहीं नौकरी पेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा जिसके कारण आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे जिसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें, साथ ही आप बचत पर जितना अधिक ध्यान देंगे उतनी जल्दी आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आप अपनी प्रबंधन क्षमता से बॉस को काफी प्रभावित कर सकते हैं। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होने के भी आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आज आप अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा कर पाएंगे। इसके अलावा आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। हालांकि भविष्य में आपको पैसों का लेनदेन करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामलों में आप समझदारी से काम लें। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज के दिन स्थितियां संतोषजनक रहने के आसार हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आप समय पर अपना काम पूरा करने में कामयाब रहेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ बॉस भी आप से काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को ल लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा, विशेष रूप से खुदरा व्यापारियों के हाथ बड़ा मुनाफा लगने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि आप किसी पूजा पाठ हवन आदि को कराने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। पैसों के मामले में जिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आप अपनी समझदारी से कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत को अनदेखा करने की गलती न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको उनकी उपलब्धियों पर काफी गर्व महसूस होगा, साथ ही आज का दिन आपके प्रिय के साथ बहुत ही खास गुजरने वाला है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास में तेजी लाने की जरूरत है। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आप के प्रदर्शन में गिरावट आएगी और आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही अपना फैसला लेने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7:24 से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े लोगों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को जरूरत से ज्यादा सहकर्मियों पर भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो आप उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें, साथ ही समय पर अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपका उग्र स्वभाव आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें और गलत शब्दों का प्रयोग न करें। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपकी परेशानी को बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में यदि आपको एक्स्ट्रा काम करना पड़े तो ऐसे में आप ज्यादातर तनाव न लें और खुश होकर अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। आपकी इस मेहनत का अच्छा फल भविष्य में आपको जरूर मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो जल्द ही आपकी योजना आगे बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बड़े भाई के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। वहीं जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। भविष्य की योजनाओं पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आज किसी के साथ भी विवाद की स्थिति बनती है तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखने की जरूरत है। काम की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की भी प्रबल संभावना है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। जहां तक बात आपकी आर्थिक स्थिति है तो आज खर्चे कुछ कम होंगे और आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपको हड्डियों से तकलीफ हो सकती है। यदि लंबे समय से आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेकर कैल्शियम की दवा लेनी चाहिए। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके काम से असंतुष्ट रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें और गलतियां करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है, खासतौर पर अगर आप तेल से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने के आसार है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। चुप रहने से आपके बीच गलतफहमियां और बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

काम के साथ आपको थोड़ा आराम करने की भी जरूरत है। लगातार काम करने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, साथ ही आप काफी बोझिल भी महसूस कर सकते हैं। सोने चांदी से थोड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी और आपको अच्छा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में प्रमोशन लेटर मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Saturday, May 28, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion