Latest Updates
-
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स -
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ? -
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर
Aaj Ka Rashifal 28 November Horoscope: कर्क राशि वाले रहें आज वाद विवाद से दूर
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगा और बनेगी बिगड़ी बात? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खुले दिल से पैसे न खर्च करें। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। आज आप अपने कठिन कार्यों को भी सरलता से पूरा कर पाएंगे। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर कानूनी मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:45 से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। कार्यभार अधिक रहने के कारण आज आपको स्वयं के लिए भी समय नहीं मिल पाएगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज अच्छा फायदा नहीं होगा। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपके आत्मविश्वास में गिरावट की वजह बन सकती है। बेहतर होगा आप निराश और हताश न हो मेहनत करते रहें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। निजी जीवन की बात करें तो कुछ गंभीर घरेलू मुद्दे हैं जिन पर आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों की राय जरूर लें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे, साथ ही आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोई बड़ा बदलाव संभव है। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लगने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अचानक किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें। नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अपनों के साथ अहंकार और टकराव से बचें अन्यथा आपके रिश्तो में दूरियां आ जाएगी। आपको सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की की प्रबल संभावना है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप कड़ा परिश्रम करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलाजुला फायदा हो सकता है। अगर आप अपना व्यापार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो जल्द ही आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी स्थिति मजबूत कर पाने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत जल्द ही रंग ला सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। हो सकता है उनकी बातें आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाए। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। पैसों की बात करें तो घरेलू खर्चे आज बढ़ते नजर आ रहे हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। अगर चुनौतियों से घबराने की जगह अगर आप उनका सामना करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत आपको अच्छा फल देगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी व्यवसायिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। हालांकि आपके प्रिय को अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आपको चटपटे और मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें, साथ ही आप समय का ध्यान रखें। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कारोबार में आज कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आज आप अच्छा धन कमा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी रोमांटिक रहेगा। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा। हालांकि आपको पर्याप्त आराम की भी जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। बड़े मुनाफे के लिए आप छोटे फायदों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों को भी बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप गलत व्यवहार से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। घर की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। लंबे समय बाद आपको अपने करीबियों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। टैक्स के मामले में कोई लापरवाही न करें। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात पैसों की है तो बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी आज कुछ कमजोरी बढ़ सकती है। समय पर भोजन के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपके लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। आप अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं खासतौर पर अगर आप सोने चांदी का काम करते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की आपकी आदत के कारण आपकी सेहत में गिरावट संभव है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार मुनाफा नहीं मिल पाएगा। बेहतर होगा आज आप जल्दबाजी में अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। यदि आप किसी बड़े बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। घर का माहौल ठीक रहेगा। आज आप अपने बड़े बुजुर्गों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। इसके अलावा आपको जीवनसाथी की खुशियों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में लापरवाही के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8:40 से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन उत्तम है। इसके अलावा आज किसी बड़े ग्राहकों की ओर से भी लाभ संभव है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











